1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. स्टूडियो में फोटो खिंचवाने आई पत्नी को गोली से उड़ाया, गोरखपुर में पति ने बीच बाजार में किया बड़ा कांड

स्टूडियो में फोटो खिंचवाने आई पत्नी को गोली से उड़ाया, गोरखपुर में पति ने बीच बाजार में किया बड़ा कांड

 Published : Sep 03, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Sep 03, 2025 11:58 pm IST

विश्वकर्मा चौहान का पत्नी ममता चौहान से डेढ़ साल से झगड़ा चल रहा था। पति-पत्नी अलग-अलग रहते थे। बुधवार शाम जेल रोड के पास ही एक स्टूडियो में ममता फोटो खिंचवाने गई थी। उसी समय विश्वकर्मा चौहान आ धमका और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

gorakhpur wife murder- India TV Hindi
मृतका ममता चौहान की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के गोरखपुर में बुधवार रात 8 बजे एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। पति ने जेल रोड पर बीच बाजार में अपनी पत्नी को गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में पत्नी को लोगों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर शाहपुर थाने की पुलिस पहुंची। वहीं, पति मौके से फरार हो गया है। घटना शाहपुर इलाके जेल रोड की है।

अलग-अलग रहते थे पति-पत्नी

दरअसल, जेल रोड पर रहने वाले विश्वकर्मा चौहान का पत्नी ममता चौहान (30) से डेढ़ साल से झगड़ा चल रहा था। पति-पत्नी अलग-अलग रहते थे। बुधवार शाम जेल रोड के पास ही एक स्टूडियो में ममता फोटो खिंचवाने गई थी। उसी समय विश्वकर्मा चौहान पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद तमंचा निकालकर विश्वकर्मा ने ममता के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही ममता वही जमीन पर ही ढेर हो गई। आस-पास के लोगों ने उसे विनायक हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सदमे में पूरा इलाका

इस घटना ने न केवल ममता के परिवार को बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। हत्या के बाद विश्वकर्मा मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ना पुलिस के लिए अब एक चुनौती बन गया है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में विशेष टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। 

(रिपोर्ट- राज श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

पति से तंग महिला ने फांसी से लटककर दी जान, 3 साल पहले हुई थी शादी, 2 साल की है बेटी

नींद की गोलियां मिलाकर कोल्डड्रिंक पिलाई, फिर रस्सी से घोंट दिया गला, 2 बेटों ने बहू के साथ मिलकर की पिता की हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।