1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गुजरात के दुकानदार ने राज कुंद्रा की कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की

गुजरात के दुकानदार ने राज कुंद्रा की कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2021 10:46 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 11:41 pm IST

गुजरात के अहमदाबाद के एक व्यापारी ने मुंबई अपराध शाखा और साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसे एक ऑनलाइन क्रिकेट कौशल-आधारित खेल के लिए वितरक बनाने के बहाने व्यवसायी राज कुंद्रा की कंपनी द्वारा तीन लाख रुपये की ठगी की गई।

राज कुंद्रा (बीच में)- India TV Hindi
राज कुंद्रा (बीच में) Image Source : PTI

मुंबई: गुजरात के अहमदाबाद के एक व्यापारी ने मुंबई अपराध शाखा और साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसे एक ऑनलाइन क्रिकेट कौशल-आधारित खेल के लिए वितरक बनाने के बहाने व्यवसायी राज कुंद्रा की कंपनी द्वारा तीन लाख रुपये की ठगी की गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस शिकायत की पुष्टि कर रही है और उसके अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने पर फैसला करेगी। अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन दर्ज कराई गई एक शिकायत में शिकायतकर्ता हिरेन परमार ने आरोप लगाया है कि वियान इंडस्ट्रीज ने उससे वादा किया था कि उसे ‘‘गेम ऑफ डॉट’’ का वितरक बनाया जाएगा। 

उसने कहा कि कंपनी ने अपना वादा नहीं निभाया, जिसके बाद उसने अपने द्वारा निवेश किए गए तीन लाख रुपये की वापसी की मांग की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने 2019 में गुजरात साइबर विभाग में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

अधिकारी ने कहा कि कुंद्रा को कथित रूप से वयस्क फिल्मों के वितरण के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन चलाने को लेकर गिरफ्तार किए जाने के बाद परमार ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा कि परमार ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके जैसे कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।