1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश: बिना तलाक दिए नायब तहसीलदार ने धर्म परिवर्तन कर रचा ली दूसरी शादी, फोटो सामने आने के बाद 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: बिना तलाक दिए नायब तहसीलदार ने धर्म परिवर्तन कर रचा ली दूसरी शादी, फोटो सामने आने के बाद 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

 Published : Dec 27, 2023 01:53 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 01:53 pm IST

यूपी के हमीरपुर जिले में एक नायब तहसीलदार ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। साथ ही पहली पत्नी के साथ होते हुए दूसरी शादी भी कर ली है। इसे लेकर नायब तहसीलदार व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Naib Tehsildar Ashish Gupta- India TV Hindi
नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता Image Source : INDIA TV

हमीरपुर: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक नायब तहसीलदार ने न सिर्फ मुस्लिम धर्म अपनाया बल्कि एक मुस्लिम महिला से चोरी छिपे दूसरी शादी भी कर ली। ये मामला सामने तब आया जब नायब तहसीलदार की नमाज़ पढ़ते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 2 नामजद सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जबकि नायब तहसीलदार की पहली पत्नी ने भी दूसरी शादी करने के आरोप में नायब तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

नमाज़ पढ़ते फोटो वायरल 

धर्म परिवर्तन का यह मामला मौदहा कोतवाली कस्बे का है। यहां बीते दिन मौदहा तसील में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता का मस्जिद में नमाज़ पढ़ते फोटो वायरल हुई। तब से ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामले में देर रात ही नामजद दो लोगों को हिरासत में ले लिया था, जबकि नायब तहसीलदार की पत्नी की तरफ से नायब तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

पत्नी ने दर्ज करवाया मुकदमा

एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता की पत्नी ने नायब तहसीलदार सहित 5 लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें नायब तहसीलदार पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने और मौदहा कस्बे में मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद मुस्ताक उर्फ बाबू आढ़ती सहित 4 अन्य के खिलाफ धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कराने का आरोप है। एसपी ने आगे बताया की सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो नामजद पुलिस हिरासत में हैं, जबकि नायब तहसीलदार की दूसरी शादी करने के सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

(रिपोर्ट- रिजवान अली)

ये भी पढे़ं:

"बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा...", सोशल मीडिया पर युवक के पोस्ट से मची खलबली, देवबंद से पकड़ा गया मदरसे का छात्र

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।