1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Haryana Crime: समारोह में शामिल होने जा रही थी युवती, रास्ते में 2 युवकों ने अपहरण कर किया गैंगरेप

Haryana Crime: समारोह में शामिल होने जा रही थी युवती, रास्ते में 2 युवकों ने अपहरण कर किया गैंगरेप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 16, 2022 09:31 pm IST,  Updated : Oct 16, 2022 09:41 pm IST

Haryana Crime: हरियाणा के जिंद में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। समारोह में शामिल हो जा रही युवती को रास्ते से किडनैप कर लिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की गई।

Haryana Crime- India TV Hindi
Haryana Crime Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • जिंद जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना
  • किडनैप कर युवती के साथ किया गया गैंगरेप
  • पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

Haryana Crime: हरियाणा के जिंद जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती शनिवार रात को अपने घर के पड़ोस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। इस दौरान दो युवकों ने पहले युवती को अपहरण कर लिया, फिर उसके साथ गैंगरेप जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज 

अब पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी युवकों ने उचाना थाना इलाके में स्थित स्कूल में युवती के साथ दरिंदगी की। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और बंधक बनाने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

युवती घर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि बीती रात उनके परिवार में कार्यक्रम था, जिसके चलते देर रात उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि गांव के आशीष और मोहित ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और स्कूल में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। 

किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी

पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। परिजनों को घटना का पता तब चला, जब युवती दोनों की चंगुल से निकलकर सुबह घर लौटी और आपबीती सुनाई। उचाना थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि युवती के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर दोनों युवकों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।