1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Haryana News: सोनीपत से भटककर जींद पहुंचीं दो लड़कियों का हुआ रेप, आरोपी ने खुद को बताया पुलिस, मदद के बहाने दिया वारदात को अंजाम

Haryana News: सोनीपत से भटककर जींद पहुंचीं दो लड़कियों का हुआ रेप, आरोपी ने खुद को बताया पुलिस, मदद के बहाने दिया वारदात को अंजाम

 Edited By: Shashi Rai
 Published : Sep 27, 2022 07:48 am IST,  Updated : Sep 27, 2022 07:55 am IST

Haryana News: शिकायत के अनुसार, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले व्यक्ति ने लड़कियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और उन्हें महिला कॉलेज के करीब कैफे में ले गया। वहां उसने 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया और 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित पुलिसकर्मी के दोस्त ने अश्लील हरकत की।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • हरियाणा से एक सनसनीखेज खबर
  • सोनीपत से भटककर जींद पहुंचीं दो लड़कियों का हुआ रेप
  • आरोपी ने खुद को पुलिस बताकर मदद का दिया था भरोसा

Haryana News: हरियाणा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के सोनीपत से भटककर जींद पहुंचीं दो लड़कियों में से एक के साथ बलात्कार और एक के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सोनीपत निवासी 17 और 18 साल की दो लड़कियों ने महिला थाना पुलिस को दी अलग-अलग शिकायतों में बताया कि 22 सितंबर को वे सोनीपत से गोहाना के लिए बस में सवार हुई थीं लेकिन गलती से जींद बस अड्डे पर पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वापसी का साधन न होने पर देर शाम तक वे बस अड्डे पर रहीं और उसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और उसने खुद को सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश बताया। 

सुरक्षा का भरोसा देकर किया रेप

उन्होंने कहा कि उसके साथ एक युवक और भी था। शिकायत के अनुसार, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले व्यक्ति ने लड़कियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और उन्हें महिला कॉलेज के करीब कैफे में ले गया। वहां उसने 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया और 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित पुलिसकर्मी के दोस्त ने अश्लील हरकत की। 

लड़कियों को बुरा अंजाम भुगतने की दी धमकी

उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर लड़कियों को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।