1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हरियाणा: महिला पर हमला करने के आरोप में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

हरियाणा: महिला पर हमला करने के आरोप में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 07:43 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 07:43 pm IST

पुलिस ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। एक महिला ने आरोप लगाया कि 55 वर्षीय कलसों शुक्रवार रात को उनके घर में जबरन घुसा और उसके तथा उसकी बेटी के साथ बदसलूकी की।

Haryana Police officer arrested for assaulting woman । हरियाणा: महिला पर हमला करने के आरोप में पुलिस- India TV Hindi
हरियाणा: महिला पर हमला करने के आरोप में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार Image Source : PTI

चंडीगढ़. हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा कि कथित तौर पर एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के पंचकूला जिले में स्थित घर में घुस कर उन पर हमला करने के आरोप में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि पिंजौर निवासी दो लोगों की अलग-अलग शिकायत के आधार पर आईजी (होमगार्ड्स) हेमंत कलसों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पढ़ें- सोनिया और राहुल के तलवे चाटने वाला वफादार और सही बात करने वाला गद्दार: शिवराज सिंह चौहान

पुलिस ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। एक महिला ने आरोप लगाया कि 55 वर्षीय कलसों शुक्रवार रात को उनके घर में जबरन घुसा और उसके तथा उसकी बेटी के साथ बदसलूकी की।

पढ़ें- Pakistan ने हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम पर और प्रतिबंध लगाए

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी पर भी हमला किया। दूसरी शिकायत में रत्तपुर निवासी सत्येंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कलसों उनके घर में पिछली रात नशे की हालत में पहुंचा और उन पर हमला किया। पुलिस ने कलसों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का विवादों में रहने का इतिहास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।