1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रिश्तेदारों को कॉल किया फिर बेटे और पत्नी की कर दी हत्या, घर में लाश छोड़ भागा बिजनेसमैन

रिश्तेदारों को कॉल किया फिर बेटे और पत्नी की कर दी हत्या, घर में लाश छोड़ भागा बिजनेसमैन

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 01, 2023 11:16 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 11:16 pm IST

कल्याण में एक बिजनेसमैन ने अपने सात साल के बेटे और पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वह कल्याण पश्चिम के रामबाग लेन नंबर तीन में ओम दिपावली बिल्डिंग में रहता था। शुक्रवार की दोपहर उसने अपने रिश्तेदार को फोन किया फिर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।- India TV Hindi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। Image Source : SOCIAL MEDIA

मुंबई के कल्याण से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बिजनेसमैन ने अपने सात साल के बेटे और अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बिजनेसमैन ने खुद की भी जान लेने की कोशिश की। शख्स का नाम दीपक गायकवाड़ है। जिसकी कल्याण शहर में नानूज वर्ल्ड नाम से खिलौनों की दुकान है। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है।

दरअसल, दीपक गायकवाड़ अपनी पत्नी अश्विनी और सात साल के बेटे आदिराज के साथ कल्याण पश्चिम के रामबाग लेन नंबर तीन पर ओम दिपावली बिल्डिंग में रहता था। आज दोपहर उसने अपने रिश्तेदार को फोन किया और अपनी पत्नी और बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या की भी कोशिश की लेकिन कुछ देर बाद वह वहां से फरार हो गया।

खौफनाक मंजर देख रिश्तेदार रह गए हैरान

फोन के बाद रिश्तेदार जब दीपक के घर पहुंचे तो हैरान रह गए। घर में अश्विनी और सात साल के बेटे आदिराज का शव मिला। हत्या के बाद दीपक फरार हो चुका था। इसके बाद घटना की सूचना महात्मा फुले पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घर से लड़के और उसकी मां के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया गया। 

पुलिस मामले की कर रही है छानबीन

दीपक गायकवाड़ कल्याण शहर में खिलौनों की एक महंगी दुकान नानूज़ वर्ल्ड का मालिक है। महात्मा फुले पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है। दीपक ने ऐसा क्यों किया? इसका खुलासा उसकी गिरफ्तारी के बाद ही होगा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

(कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

VIDEO: फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने जहर खाकर दे दी जान, सामने आई हैरान करने वाली वजह

महिला ने ब्वॉयफ्रेंड के मोबाइल की गैलरी देखी तो उड़े होश, 13,000 आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।