1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के चिराग इलाके में भयावह घटना, माइक्रोवेव में मृत मिली दो महीने की बच्ची, मां पर मारने का आरोप

दिल्ली के चिराग इलाके में भयावह घटना, माइक्रोवेव में मृत मिली दो महीने की बच्ची, मां पर मारने का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2022 07:14 am IST,  Updated : Mar 23, 2022 07:17 am IST

महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा- 'यह पूरी तरह से अमानवीय है। इस बर्बर कृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है इसकी पूरी रिपोर्ट महिला आयोग को 25 मार्च तक देने के लिए समय दिया गया है।

Women's Commission chief Swati Maliwal- India TV Hindi
Women's Commission chief Swati Maliwal Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • दिल्ली के चिराग इलाके में भयावह घटना
  • माइक्रोवेव में मृत मिली दो महीने की बच्ची
  • मुख्य आरोपी मृत बच्ची की मां गिरफ्तार

नयी दिल्ली: बीते सोमवार को दिल्ली के चिराग इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दो महीने की बच्ची का शव ओवन में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसी ने बच्ची को ओवन के अंदर देखा जिसके बाद उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस मामले में मंगलवार को महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया । आयोग ने इस संबंध में मीडिया रिपोर्टों पर संज्ञान लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी उस बच्ची की मां है, बताया गया कि लड़के को जन्म नहीं देने के कारण मां ने बच्ची को मार डाला।

महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा- 'यह पूरी तरह से अमानवीय है। इस बर्बर कृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है इसकी पूरी रिपोर्ट महिला आयोग को 25 मार्च तक देने के लिए समय दिया गया है।इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।