1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मैसुरू में खौफनाक वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद को लगा ली फांसी, जानें क्या थी वजह

मैसुरू में खौफनाक वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद को लगा ली फांसी, जानें क्या थी वजह

 Reported By: T Raghavan Written By: Kajal Kumari
 Published : Jul 21, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 01:12 am IST

मैसुरू से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर दिया। जानें क्या थी वजह?

मैसुरू में हत्या और आत्महत्या का मामला- India TV Hindi
मैसुरू में हत्या और आत्महत्या का मामला Image Source : REPORTER

मैसूरु में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी। पुलिस ने मृतकों की पहचान हरीश (39), उनकी पत्नी निश्चिता (37) और बच्चे रक्षा (8) और नक्शा (4) के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि यह घटना ज़िले के हुंसूर शहर के न्यू मारुति लेआउट में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक हरीश ने हत्या और फिर आत्महत्या के लिए पूरी प्लानिंग की थी और सुसाइड नोट में सारी बातें लिख दी थीं। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में इस बात का खुलासा हुआ है।


जानें हत्या और आत्महत्या की क्या थी वजह
आरम्भिक जांच के मुताबिक एक इंश्योरेंस कम्पनी की वेहिकल रिकवरी यूनिट में काम कर रहे हरीश को कुछ वित्तीय समस्याएं थीं। पुलिस के अनुसार, हरीश ने कथित तौर पर फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी। हरीश ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा था कि वह ऊपर के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिलेगा। उस नोट में उसने लॉकर में रखे प्रॉपर्टी के कागज़ात समेत अन्य दस्तावेज़ों और उनकी चाबियों के बारे में भी बताया और पुलिस से अनुरोध किया कि वे इन्हें नोट में बताए गए व्यक्ति को सौंप दें।

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हरीश ने तीन दिन पहले ही अपनी मां को अपनी दादी के घर भेज दिया था और फिर पत्नी और बच्चों की हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। पुलिस के मुताबिक वो ऐसा कर सकता है, इसका अंदाजा उसकी पत्नी को नहीं रहा होगा। हुंसूर सिटी पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने कहा कि घटना की असल वजह का पता लगाया जा रहा है और आगे की जांच चल रही है।

पुलिस घटना के सभी एंगल्स की खंगाल रही है कि क्यों हरीश ने चाबी और अन्य दस्तावेज किसी और को सौंपने की बात लिखी थी। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे की वजह कुछ और भी हो सकती है। सुसाइड नोट के तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
'वह इंटिमेसी चाहती थी', IPS ट्रेनी ने लिखा सुसाइड नोट, पी लिया जहर, हैरान करने वाला हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।