1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हैदराबाद: बेटी का रात में फोन पर बात करना सौतेले बाप को नहीं आया रास, गला दबाकर उतारा मौत के घाट

हैदराबाद: बेटी का रात में फोन पर बात करना सौतेले बाप को नहीं आया रास, गला दबाकर उतारा मौत के घाट

 Published : Dec 18, 2022 04:52 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 04:52 pm IST

हैदराबाद में एक बाप ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह रात में किसी से फोन पर बात कर रही थी।

हैदराबाद में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर दी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
हैदराबाद में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर दी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी सौतेली बेटी की कर दी। जानकारी के मुताबिक सौतेले बाप ने अपनी बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह(लड़की) रात में किसी से फोन पर बात कर रही थी, जो उसे(पिता) नागवार गुजरा।  यह घटना मुशीराबाद थाना क्षेत्र के बकाराम में शनिवार रात की है।

आरोपी एक ऑटोरिक्शा चालक है

आरोपी बाप मोहमम्द सादिक ने अपनी बेटी यासमीन उन्नीसा (17) की गला दबाकर हत्या करने के बाद पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। जानरकारी के अनुसार आरोपी सादिक एक ऑटोरिक्शा चालक है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी देर रात तक मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। आरोपी ने बाताया कि उसके समझाने के बावजूद वह नहीं सुधर रही थी। उसने बताया कि शनिवार रात को भी वह फोन पर लगी हुई थी, जिसपर उसने उसे बहुत डांटा और गुस्से में आकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

घटना वाली रात घर में अकेली थी यासमीन

यासमीन की मां रहीम उन्नीसा ने अपने पहले पति की मौत के बाद सादिक से दूसरी शादी की थी। रहीम उन्नीसा की अपने पहले पति से दो बेटियां थीं, जिसमें एक यासमीन थी। यासमीन की मां विदेश मं काम करती है। वह सादिक से निकाह करने के बाद नौकरी करने के लिए दुबई चली गई। बता दें कि जानकारी के मुताबिक घटना वाली रात को यास्मीन घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।