1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. होटल में संदिग्ध हालत में मिली 26 साल की रेणुका की लाश, फारूक के साथ बुक किया था रूम, जानें पूरा मामला

होटल में संदिग्ध हालत में मिली 26 साल की रेणुका की लाश, फारूक के साथ बुक किया था रूम, जानें पूरा मामला

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 03, 2026 02:18 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 02:40 pm IST

हैदराबाद में 26 साल की रेणुका की लाश होटल में संदिग्ध हालत में मिली है। जानकारी के मुताबिक, रेणुका ने फारूक के साथ रूम बुक किया था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Hyderabad women found dead in hotel- India TV Hindi
होटल में पंखे से लटकी मिली महिला की लाश। Image Source : REPORTER

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लंगर हाउस क्षेत्र में स्थित होटल ग्रैंड लॉज में 26 साल की रेणुका की लाश संदिग्ध हालात में मिली। होटल के कमरे में रेणुका की लाश छत के पंखे से लटकी हुई मिली। सामने आई जानकारी के अनुसार, रेणुका ने इस कमरे को फारूक नाम के एक व्यक्ति के साथ बुक किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया है और फारूक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

फारूक ने क्या बताया?

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए अपने बयान में फारूक ने बताया है कि वह बाहर गया था और जब लौटा तो उसने रेणुका को फंदे से लटका हुआ पाया। हालांकि, दूसरी ओर रेणुका के परिवार वालों ने इस मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। होटल में युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत की इस पूरी घटना ने इलाके में सनसनी  फैला दी है।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

इस पूरे मामले में पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। लंगर हाउस पुलिस ने पूछताछ के लिए फारूक को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा रेणुका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि वे इस घटना की हर पहलू से जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हत्या थी या आत्महत्या। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

पहले भी आई आत्महत्या की खबर

आपको बता दें कि इससे पहले हैदराबाद में मुजीब नाम के शख्स ने भी फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। परिवार का आरोप है कि मुजीब ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर परेशान होकर कथित तौर पर अपने घर की छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बेटे को फंदे से नीचे उतारा और उसे होश में लाने की कोशिश की। हालांकि, मुजीब की मौत हो चुकी थी। मृतक मुजीब के रिश्तेदार के मुताबिक, वह SIR को लेकर परेशान था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मुजीब के पास 2002 की वोटर लिस्ट में अपने नाम को किसी रिश्तेदार के नाम से जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं थे।

 

ये भी पढ़ें- SIR को लेकर परेशान मुजीब ने लगाई फांसी, कागजात बनवाने में खर्च कर दिए थे 1 लाख, दो बेटों को लेकर थी चिंता

हैदराबाद के खुले इलाके में हुआ जोरदार धमाका, एक शख्स की मौत; चीथड़े उड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।