1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. फुटपाथ पर मां-पिता के साथ सो रही 8 महीने की बच्ची को ले भागे कार सवार

फुटपाथ पर मां-पिता के साथ सो रही 8 महीने की बच्ची को ले भागे कार सवार

 Published : Dec 16, 2023 09:36 pm IST,  Updated : Dec 16, 2023 09:36 pm IST

बच्ची अपने माता-पिता के साथ सोई थी। देर रात एक व्यक्ति बच्ची को लेकर भागने लगा। जब तक वे दोनों उठे, वह व्यक्ति उनकी बच्ची को सड़क किनारे खड़ी कार में लेकर घुस गया और फरार हो गया।

police- India TV Hindi
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Image Source : INDIA TV

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास से गुजरने वाली सड़क के किनारे फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सो रही 8 महीने की बच्ची का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। बच्ची के माता-पिता कबाड़ चुनने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बच्ची को अगवा कर लिए जाने की सूचना दी है।

जानिए पूरा मामला

घटनास्थल बागबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित है। बच्ची के पिता दीपक सिंह ने पुलिस को बताया है कि वे अपनी पत्नी और आठ महीने की बच्ची के साथ सोये थे। शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति उनकी बच्ची को लेकर भागने लगा। जब तक वे उठे, वह व्यक्ति उनकी बच्ची को सड़क किनारे खड़ी कार में लेकर घुस गया और फरार हो गया। दीपक सिंह ने बताया कार में दो व्यक्ति सवार थे, गाड़ी सफेद रंग की की थी।

अब तक नहीं मिला सुराग

बागबेड़ा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल ने बताया की पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।