1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Kerala News: केरल में बेटी ने दौलत के लिए मां को पिलाई जहर वाली चाय, हुई गिरफ्तार

Kerala News: केरल में बेटी ने दौलत के लिए मां को पिलाई जहर वाली चाय, हुई गिरफ्तार

 Published : Aug 25, 2022 11:31 am IST,  Updated : Aug 25, 2022 11:31 am IST

Kerala News: पुलिस ने बताया कि कुन्नमकुलम पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुरुवार की सुबह महिला को गिरफ्तार किया गया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • संपत्ति के लिए की गई हत्या
  • कर्ज में डूबी थी आरोपी बेटी
  • डॉक्टरों ने जताई जहर की आशंका

Kerala News: केरल के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम इलाके में एक महिला को संपत्ति के लिए अपनी मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी बेटी ने अपनी मां की चाय में चूहे मारने वाला जहर मिला दिया था। पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश करेगी। 

डॉक्टरों ने जताई जहर की आशंका

पुलिस ने बताया कि कुन्नमकुलम पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुरुवार की सुबह महिला को गिरफ्तार किया गया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि 18 अगस्त को आरोपी की मां ने चाय पी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दो अस्पतालों में यह पता नहीं चल पाया कि उन्हें क्या बीमारी थी। तीसरे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जहर की आशंका जताई गई लेकिन जब तक कुछ हो पाता, महिला की मां की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कई सालों से आरोपी अपने मां-बाप के साथ ही रह रही है। आरोपी का पति खाड़ी देश में जॉब करता है।

संपत्ति के लिए की गई हत्या

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को किए गए पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि मृतका के शरीर में जहर था। इसके बाद बेटी से पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने संपत्ति के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। वसीयत के अनुसार, महिला को माता-पिता की मौत के बाद ही संपत्ति मिल सकती थी। 

कर्ज में डूबी थी आरोपी बेटी

जानकारी के मुताबिक महिला की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि महिला ने दावा किया कि वह कर्ज में डूबी थी इसलिए उसने यह आपराधिक कदम उठाया। आरोपी के पिता ने कहा कि उन्हें चाय का स्वाद कुछ अलग लगा इसलिए उन्होंने उसे नहीं पिया। महिला का पति खाड़ी देश में जॉब करता है इसलिए वह पिछले 12 साल से अपने माता पिता और बच्चों के साथ रह रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।