1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. VIDEO: बच्ची को किडनैप करने की कोशिश कर रहे थे किडनैपर्स, लोगों ने घेरा तो हथियार दिखाकर हुए फरार

VIDEO: बच्ची को किडनैप करने की कोशिश कर रहे थे किडनैपर्स, लोगों ने घेरा तो हथियार दिखाकर हुए फरार

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jul 22, 2020 10:32 am IST,  Updated : Jul 22, 2020 10:32 am IST

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में एक हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां एक 4 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश कर रहे 2 किडनैपर्स को पब्लिक ने पकड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन ये किडनैपर्स हथियार दिखाकर फरार होने में कामयाब हो गए।

Kidnapping bid foiled in Delhi, watch video- India TV Hindi
Kidnapping bid foiled in Delhi, watch video Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में एक हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां एक 4 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश कर रहे 2 किडनैपर्स को पब्लिक ने पकड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन ये किडनैपर्स हथियार दिखाकर फरार होने में कामयाब हो गए। मामला मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे का है। 

शकरपुर इलाके के सुंदर ब्लॉक में एक 4 साल की बच्ची बारिश के बाद अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान काले रंग की बाइक पर आए 2 किडनैपर्स बच्ची को अपहरण करने की कोशिश करने लगे। बच्ची की मां ने पहले इनसे किसी तरह बच्ची को छीना और फिर पड़ोसी ने इनके पीछे दौड़ कर इन्हें पकड़ने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि जिस बाइक पर ये दोनों आये थे ये बाइक चोरी की है और बाइक के पास से एक देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। फिलहाल ये दोनों किडनैपर्स फरार है लेकिन इनकी पहचान की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।