1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: लड़की की मौत के बाद थी दफनाने की तैयारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली: लड़की की मौत के बाद थी दफनाने की तैयारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 03, 2026 10:06 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 10:07 am IST

दिल्ली के हरिगंज इलाके में एक लड़की की मौत के बाद परिजन उसका शव दफनाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी पुलिस आ धमकी और जांच पड़ताल की। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा हुआ है।

दिल्ली में मौत का खौफनाक खुलासा- India TV Hindi
दिल्ली में मौत का खौफनाक खुलासा Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के हरि नगर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक लड़की की हत्या कर उसके शव को जल्दबाजी में दफनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई और पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक एक अप्रैल 2026 की दोपहर करीब दो बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि एक लड़की की उसके ही परिवार वालों ने हत्या कर दी है और अब उसके शव को दफनाने ले जाया जा रहा है।कॉलर ने ये भी बताया कि लड़की का अपने ही रिश्तेदार के किसी लड़के से प्रेम संबंध था जिससे परिवार नाराज़ था।

शव दफनाने की चल रही थी तैयारी, पहुंच गई पुलिस

सूचना मिलते ही हरि नगर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.. वहां देखा गया कि लड़की के शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस के पहुंचते ही दफनाने की प्रक्रिया रोक दी गई और शव को कब्जे में ले लिया गया। मौके पर जांच के दौरान पुलिस ने पीसीआर कॉल करने वाले से पूछताछ की तो पता चला कि उसका कज़िन मृत लड़की का दोस्त था, उसी कज़िन ने शक जताया था कि लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है।

शुरुआती जांच के बाद क्राइम टीम और FSL को मौके पर बुलाया गया, टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की मौत दम घुटने की वजह से हुई है, यानी ये साफ हो गया कि ये नेचुरल मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इसके बाद हरि नगर थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

प्रेम संबंध में हत्या का खुलासा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की के परिवार वाले उसके प्रेम संबंध के खिलाफ थे, खासकर इसलिए क्योंकि वो लड़का उनका ही रिश्तेदार था। फिलहाल पुलिस सभी संदिग्ध परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि ये साफ हो सके कि हत्या कैसे की गई और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।