1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की गला रेत कर हत्या, आरोपी हुए फरार

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की गला रेत कर हत्या, आरोपी हुए फरार

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 16, 2025 06:38 pm IST,  Updated : Jan 16, 2025 07:09 pm IST

लखनऊ के ग्रामीण इलाके मलीहाबाद के ईशापुर गांव में यह वारदात हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मलीहाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Lucknow, Murder- India TV Hindi
लखनऊ में डबल मर्डर Image Source : INDIA TV

लखनऊ: लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। 25 साल की महिला और उसकी 6 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लखनऊ के ग्रामीण इलाके मलीहाबाद के ईशापुर गांव में यह वारदात हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मलीहाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव  ने बताया कि ग्राम ईसापुर, थाना मलिहाबाद की यह घटना है। दोपहर में थाने को सूचना मिली कि यहां हत्या कर दी गई है। तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में लगी हुई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने बताया कि तेज धार से गले पर वार किया गया है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।