1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महाराष्ट्र के नांदेड़ में शक बना मौत की वजह, शख्स ने अपनी पत्नी के गले को चाकू से रेता

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शक बना मौत की वजह, शख्स ने अपनी पत्नी के गले को चाकू से रेता

 Published : Dec 06, 2022 11:34 pm IST,  Updated : Dec 06, 2022 11:34 pm IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक रूह को कंपा देने वाला मामला सामने आया है। नांदेड़ में एक कंप्यूटर इंजीनियर ने एक बड़े घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला काट दिया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी(सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी(सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक रूह को कंपा देने वाला मामला सामने आया है। नांदेड़ में एक कंप्यूटर इंजीनियर ने एक बड़े घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला काट दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 35 साल के आरोपी राजेंद्र बी. गायकवाड़ को अपनी 31 वर्षीय पत्नी ज्योति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों नांदेड़ के रहने वाले हैं और शहर के फुरसुंगी इलाके में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए काम करते हैं।

छह महीने की बेटी है 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवंबर 2020 में शादी करने वाले दंपति की छह महीने की एक बेटी है, जिसे पीड़िता (ज्योति) के परिवार को देखभाल के लिए सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गायकवाड़ दंपति के बीच भारी झगड़ा हुआ और गुस्से में राजेंद्र ने रसोई का चाकू पकड़ा और कथित तौर पर ज्योति का गला काट दिया। ज्योति ने जून में नांदेड़ में अपने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया था। वह रविवार को गंगानगर, पुणे में अपने फ्लैट पर लौट आई थी, लेकिन उसके पति ने उस पर धोखा देने का आरोप लगाया और अपनी बेटी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

मृतक की बहन ने लगाए यह आरोप

पीड़िता की बहन गंगा एस. क्षीरसागर ने एक वकील के साथ हडपसर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें दावा किया गया है कि उसके देवर (राजेंद्र) ने उसकी बहन (ज्योति) को छह महीने से लगातार परेशान और प्रताड़ित किया, उसके चरित्र पर सवाल उठाए और दहेज और सैलरी की मांग को लेकर कथित रूप से उसे प्रताड़ित किया। जानकारी के मुताबिक इलाके में हत्या के बाद हड़कंप मच गया, राजेंद्र ने घर के मालिक को फोन किया, जिसने बदले में हडपसर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। हडपसर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि हमने पुलिस शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या और अन्य आरोपों का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।