1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गुजरात में नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पिटाई से मौत

गुजरात में नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पिटाई से मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2021 09:13 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 09:13 pm IST

एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने वाले 24 साल के युवक की भीड़ की पिटाई के कारण मौत हो गई।

Surat Rape, Surat Man Beaten To Death, Rape Attempt In Surat, Rape Attempt In Surat Death- India TV Hindi
गुजरात के सूरत जिले में नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने वाले युवक की भीड़ की पिटाई के कारण मौत हो गई। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

सूरत: गुजरात के सूरत जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने वाले 24 साल के युवक की भीड़ की पिटाई के कारण मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद वह कई दिन से अस्पताल में भर्ती था। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कल्पेश वसावा की सोमवार देर रात सूरत के सदर अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सूरत के मंगरोल तालुका के एक गांव में वसावा ने 26 फरवरी को कथित रूप से लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया।

‘अभी तक नहीं हुई है कोई गिरफ्तारी’

उन्होंने बताया कि लड़की के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने वसावा की बुरी तरह पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वसावा के हाथ लोहे की सीढ़ियों से बंधे हुए है और वह पीठ के बल गिरा हुआ पिटाई करने वालों से रहम के लिए कह रहा है। कोसाम्बा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 4 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या), 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), और अन्य में तथा SC/ST कानून में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

‘पहले भी रेप कर चुका था वसावा’
वसावा पहले भी नाबालिग के साथ कथित रूप से 3 बार बलात्कार कर चुका था और घटना के दिन भी खेत के पास बने कमरे में उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास कर रहा था। 26 फरवरी को हुई घटना के बाद पुलिस ने वसावा को आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), अन्य धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया। अधिकारी ने बताया कि वासावा को सूरत के लाजपुर केन्द्रीय कारागार में बंद किया गया था, लेकिन उसका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।