1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की हत्या की, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की हत्या की, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2020 05:59 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 05:59 pm IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में 26 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से गला दबाकर अपनी भाभी को मार डाला।

Man Killed Sister-In-Law, Man Murder Sister-In-Law, Man Killed Sister-In-Law Delhi- India TV Hindi
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में 26 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से गला दबाकर अपनी भाभी को मार डाला। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में 26 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से गला दबाकर अपनी भाभी को मार डाला। अधिकारियों द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, भाभी की हत्या करने के बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि करावल नगर का रहने वाला 26 साल का रोहित मंगलवार को करीब 03:30 बजे DCP कार्यालय पहुंचा और उसने बताया कि उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी एवं शव उसके घर पर पड़ा है। 

‘रोहित का भाभी के साथ झगड़ा हुआ था’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित का अपनी भाभी के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) वेद प्रकाश सूर्य ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, ‘करावल नगर थाने के प्रभारी 2 अन्य कर्मियों के साथ घटनास्थल पर गए और उन्होंने वहां महिला का शव पाया।’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार रोहित ने बताया कि उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था क्योंकि महिला उसकी मां से उसे दूर ले जाकर उसके साथ रहना चाहती थी। रोहित के मुताबिक 3 साल पहले उसके बड़े भाई ने खुदकुशी कर ली थी और उसकी विधवा उसके (रोहित के) साथ रह रही थी।

‘भाभी की हत्या के बाद पुलिस को बताया’
पुलिस का कहना है कि मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर उनके बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद रोहित ने करीब ढाई बजे गला दबाकर उसे मार डाला। अपनी भाभी की हत्या करने के बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूर्या ने बताया कि करावल नगर थाने में एक मामला दर्ज किया गया और रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को महिला का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है । पुलिस के अनुसार महिला का एक बेटा एवं बेटी है। घटना के वक्त दोनों बच्चे घर से बाहर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।