1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेटे ने की पिता की हत्या, गड्ढा खोदकर घर में ही दफनाया, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप

बेटे ने की पिता की हत्या, गड्ढा खोदकर घर में ही दफनाया, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2020 07:32 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 07:32 pm IST

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शनिवार को गाजीपुर जिले के करीमुद्दीन क्षेत्र के बीरभानपुर निवासी रामाशीष (46) को उसके बेटे राहुल ने पीट-पीटकर मार डाला और उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।

man kills father in gazipur  । बेटे ने की पिता की हत्या, गड्ढा खोदकर घर में ही दफनाया, वजह जानकार चौ- India TV Hindi
man kills father in gazipur। बेटे ने की पिता की हत्या, गड्ढा खोदकर घर में ही दफनाया, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप Image Source : INDIA TV

गाजीपुर. यूपी से रिश्तों की शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। पूर्वी यूपी के गाजीपुर में एक युवक ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक इतने पर ही नहीं रुका, उसने अपने पिता का शव घर में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। मामला गाजीपुर जिले के करीमउद्दीन क्षेत्र का है, जहां कथित रूप से धन देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शनिवार को गाजीपुर जिले के करीमुद्दीन क्षेत्र के बीरभानपुर निवासी रामाशीष (46) को उसके बेटे राहुल ने पीट-पीटकर मार डाला और उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।

उन्होंने बताया कि राहुल शराब का आदी है और वह अपने पिता से धन मांगकर शराब पीता था और घर में हंगामा तथा मारपीट करता था। उसने शनिवार को रामाशीष से पैसे मांगे थे। मना करने पर उसने पिता को मारापीटा, जिससे उनकी मौत हो गयी। उसके बाद उसने घर में ही गड्ढा खोदकर पिता का शव गाड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि रविवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गड्ढे से शव बरामद करके हत्यारोपी पुत्र राहुल को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

पढ़ें- NDA में शामिल हों शरद पवार, भविष्य में मिलेगा 'बड़ा इनाम'- रामदास अठावले

पढ़ें- Coronavirus से जुड़ी अच्छी खबर! 

पढ़ें- बिहार: महागठबंधन में बवाल तय! RJD की कांग्रेस को दो टूक- 58 सीट मंजूर नहीं तो तलाश लें अपना रास्ता

पढ़ें- Coronavirus: इन तीन जिलों पर है सीएम योगी की नजर, अधिकारियों को दिए विशेष रणनीति बनाने के निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।