1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. केरल में चाकू मारकर सिरफिरे ने की लड़की की हत्या, दोस्ती से इनकार करने पर था खफा

केरल में चाकू मारकर सिरफिरे ने की लड़की की हत्या, दोस्ती से इनकार करने पर था खफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2021 04:39 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 04:40 pm IST

केरल के मलप्पुरम जिले में गुरुवार को 21 वर्षीय एक युवक ने एक युवती को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनेश नाम का यह शख्स धृश्य नाम की युवती के घर पहुंचा और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

Man Stabs Girl To Death, Girl Murdered In Kerala, Man Stabs Woman To Death- India TV Hindi
केरल के मलप्पुरम जिले में गुरुवार को 21 वर्षीय एक युवक ने एक युवती को मौत के घाट उतार दिया। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

तिरुवनंतपुरम: केरल के मलप्पुरम जिले में गुरुवार को 21 वर्षीय एक युवक ने एक युवती को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनेश नाम का यह शख्स धृश्य नाम की युवती के घर पहुंचा और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी विनेश ने पीड़िता धृश्य को सुबह करीब 8 बजे मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना स्थित उसके घर की दूसरी मंजिल पर मार डाला। 21 वर्षीय पीड़िता की 13 वर्षीय बहन देवी, जिसने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, उसको भी चोटें आईं और घर के पास एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस स्टेशन लेकर पहुंच गया ऑटो वाला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी विनेश ऑटोरिक्शा में सवार हो गया। हालांकि, ड्राइवर को कुछ गड़बड़ होने का संदेह हुआ और वह उसे निकटतम पुलिस स्टेशन ले गया, जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों स्कूल में सहपाठी थे और विनेश को अतीत में धृश्य के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसे परेशान न करने की चेतावनी दी थी। स्थानीय विधायक नजीब कांतापुरम ने मीडिया को बताया कि लड़की के उससे दोस्ती करने से इनकार करने पर विनेश नाराज हो गया था। 

‘देवी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर’
विधायक ने कहा कि 13 वर्षीय लड़की देवी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस विनेश से और जानकरी पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस बीच ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि बीती रात धृश्य के पिता की एक दुकान को आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस को इसमें विनेश की भूमिका पर शक है। जिले के सभी शीर्ष पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है कि क्या अपराध में अन्य लोग भी शामिल है। पूछताछ के बीच, विनेश ने अस्वस्थ होने के लक्षण दिखाए, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।