1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP: शराब पार्टी के दौरान छिड़ा ऐसा विवाद, नाराज शख्स ने युवक की गला काट कर की हत्या, जानिए क्या रही वजह-VIDEO

UP: शराब पार्टी के दौरान छिड़ा ऐसा विवाद, नाराज शख्स ने युवक की गला काट कर की हत्या, जानिए क्या रही वजह-VIDEO

 Published : Jan 26, 2025 08:34 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 08:44 pm IST

जांच के दौरान मृतक का शव पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि गला काट कर हत्या किए जाने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया था।

युवक की गला काटकर हत्या- India TV Hindi
युवक की गला काटकर हत्या Image Source : META AI

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स की गला काटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शराब पार्टी के दौरान हुई, जब मृतक और उसके दोस्तों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।

5 हजार रुपये के लेने-देन में हुई कहासुनी

बताया जा रहा है कि मृतक का आरोपियों से 5 हजार रुपये का लेन-देन था, जिस पर कहासुनी के बाद हत्या की घटना घटी। युवक का शव मकान के अंदर खून से लथपथ मिला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पानी की टंकी में मिला शव

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शव लिसाड़ी गेट थाने के पानी टंकी के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। इस पूरे मामले की कई एंगलों में जांच की जा रही है।

घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत

जहां इन लोगों ने शराब पार्टी की थी। इस घटना के बाद से इलाके के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब के नशे में युवक किसी पर भी हमला कर दे रहे हैं। राह चलते लोगों को भी परेशान किया जाता है।

रिपोर्ट हीमा अग्रवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।