1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. एमपी: ग्वालियर में किराए को लेकर हुआ विवाद, महिला को कंडेक्टर ने दिया बस से धक्का, पहिए से कुचलकर हो गई मौत

एमपी: ग्वालियर में किराए को लेकर हुआ विवाद, महिला को कंडेक्टर ने दिया बस से धक्का, पहिए से कुचलकर हो गई मौत

 Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 23, 2023 06:44 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 06:44 pm IST

यह हादसा मात्र दस रुपए को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि कंडेक्टर ने महिला से 60 रुपए मांगे, जबकि महिला ने किराया 50 होने के चलते देने से मना कर दिया।

Madhya Pradesh, Gwalior- India TV Hindi
ग्वालियर में महिला को चलती बस दिया धक्का, हुई मौत Image Source : तस्वीर सांकेतिक है

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ी ही दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक बस कंडेक्टर ने किराया देने में विवाद के चलते एक महिला को चलती हुई बाद धक्का दे दिया। शायद कंडेक्टर को भी नहीं मालूम होगा कि उसके ऐसा करने से महिला की जान चली जाएगी, लेकिन ऐसा हो गया। महिला बस के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। 

ग्वालियर से मुरैना जा रही थी महिला 

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में किराए को लेकर कंडक्टर से हुए विवाद के चलते महिला को चलती बस से धक्का दे दिया। इसके चलते महिला बस से गिर गई और पहिए के नीचे आकर कुचली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर से मुरैना जा रही बस में पति-पत्नी मुरैना जाने के लिए सवार हुए, तभी उनका कंडक्टर से किराए को लेकर विवाद हुआ।

बस रुकने से पहले ही कंडेक्टर ने दिया धक्का 

पति विजय और पत्नी मिथिलेश ने जब कंडक्टर से बस से उतार देने को कहा तो कंडक्टर ने बस रोकने को कहा, मगर बस रुक नहीं पाई। तभी महिला को उसने धक्का दे दिया। महिला पिछले पहिए के नीचे आकर दब गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में पीड़ित के परिजनों ने पुरानी छावनी क्षेत्र में चक्का जाम किया, तब तक चालक और कंडक्टर दोनों भाग चुके थे।

मात्र 10 रुपए को लेकर हुआ था विवाद 

बताया गया है कि बहोड़ापुर स्थित मानसिक अस्पताल के पास से यह लोग बस में सवार हुए थे। बस पुरानी छावनी की ओर से मुरैना जा रही थी। इसी दौरान कंडक्टर ने 60 रुपये किराए के मांगे जिस पर उनका विवाद हुआ क्योंकि किराया 50 रुपये है। इसी के चलते यह घटना घटी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र: 'एक ट्रक गोवा जा रहा, उसमें दो पाकिस्तानी नागरिक और RDX', कॉल आने के बाद पुलिस में मचा हडकंप

महाराष्ट्र वालों हो जाओ तैयार, अगले कई दिन होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।