1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई: एटीएम से 11 लाख लूटने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई: एटीएम से 11 लाख लूटने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 28, 2020 06:05 pm IST,  Updated : May 28, 2020 06:16 pm IST

मुंबई में दो लोगों को एक एटीएम मशीन से तकरीबन 11 लाख रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की गई राशि का एक हिस्सा भी बरामद किया गया है।

मुंबई: एटीएम से 11 लाख लूटने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार - India TV Hindi
मुंबई: एटीएम से 11 लाख लूटने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार  Image Source : INDIA TV

मुंबई: मुंबई में दो लोगों को एक एटीएम मशीन से तकरीबन 11 लाख रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की गई राशि का एक हिस्सा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन दोनों ने 21-22 मई को भांडुप के तुलसीपाड़ा इलाके में यह चोरी की थी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल जाधव उर्फ ​​रावलिया और पप्पू सोनवणे उर्फ ​​बबन्या को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों ने तुलसीपाड़ा के एक एटीएम में प्रवेश किया और मशीन के लॉक को तोड़कर तकरीबन 11 लाख रुपये ले भागे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरागों के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 

पुलिस को खबर मिली कि इलाके में दो लोग काफी पैसा खर्च कर रहे हैं और आखिरकार चोरों को पता चल गया। अधिकारी ने कहा कि लूटी गई नकदी में से आठ लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।