1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई में मर्डर: NCP-अजित पवार गुट के नेता सचिन कुर्मी की बेरहमी से हत्या, हत्यारे फरार

मुंबई में मर्डर: NCP-अजित पवार गुट के नेता सचिन कुर्मी की बेरहमी से हत्या, हत्यारे फरार

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 05, 2024 11:09 am IST,  Updated : Oct 05, 2024 11:09 am IST

मुंबई में एनसीपी अजित पवार के नेता सचिन कुर्मी की अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद अपराधी फरार हो गए हैं। पुलिस तहकीकात में जुटी है।

ajit pawar camp leader killed- India TV Hindi
अजित पवार गुट के नेता सचिन कुर्मी की हत्या Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अजित पवार गुट  के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार की रात मुंबई के बायकुला इलाके में अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना पर मुंबई पुलिस ने कहा, एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी पर शुक्रवार की देर रात मुंबई के बायकुला इलाके में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि नेता पर हमला मुंबई के बायकुला इलाके में म्हाडा कॉलोनी के पीछे की गई थी।  

सचिन कुर्मी पर हमला किसने किया?

मुंबई पुलिस ने बताया, “यह घटना शुक्रवार को आधी रात को करीब 12:30 बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सचिन कुर्मी को नजदीकी जेजे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कुर्मी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”

पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सचिन कुर्मी पर हमला किसने किया। पुलिस के मुताबिक, सचिन कुर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया गया और इस हमले में 2 से 3 लोग शामिल थे। घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। इस घटना ने इलाके में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमले में 2 से 3 लोग शामिल थे, लेकिन हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अभी जांच जारी है।

बता दें कि सचिन कुर्मी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी एनसीपी अजित पवार गुट के नेता थे, वह मुंबई में काफी समय से राजनीति में सक्रिय थे। सचिन कुर्मी की हत्या से राजनीतिक महकमे में खलबली मच गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।