1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई पुलिस ने 1800 किलो गांजा जब्त किया, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने 1800 किलो गांजा जब्त किया, दो लोग गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2021 05:47 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 05:47 pm IST

मुंबई अपराध शाखा के स्वापक निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) ने ओडिशा से तस्करी कर लाया गया 3.5 करोड़ रुपये मूल्य का 1,800 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस ने 1800 किलो गांजा जब्त किया, दो लोग गिरफ्तार- India TV Hindi
मुंबई पुलिस ने 1800 किलो गांजा जब्त किया, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई अपराध शाखा के स्वापक निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) ने ओडिशा से तस्करी कर लाया गया 3.5 करोड़ रुपये मूल्य का 1,800 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार शाम को उपनगरीय विक्रोली में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर एक ट्रक को रोका और उसमें उन्हें गांजा मिला।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में आकाश यादव (25) और दिनेश कुमार सरोज (26) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के सरगना की पहचान ओडिशा के गंजम जिले के रहने वाले लक्ष्मीकांत प्रधान के रूप में हुई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने संवाददाताओं को बताया कि यह गिरोह नारियल आयात करने की आड़ में मुंबई से ट्रक किराए पर लेते थे, लेकिन वास्तव में गांजा की तस्करी करते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।