1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुज्जफरनगर: शादी से नाखुश पति-पत्नी पहुंचे बिचौलिए के घर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

मुज्जफरनगर: शादी से नाखुश पति-पत्नी पहुंचे बिचौलिए के घर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

 Published : Jun 30, 2023 12:34 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 12:55 pm IST

मुज्जफरनगर में अपनी शादी से नाखुश पति-पत्नी हाथो में तमंचे लेकर शादी कराने वाले बिचौलिए से बदला लेने उसके घर आ धमके और फिर गोलियों की बौछार शुरू कर दी।

crime- India TV Hindi
पति-पत्नी ने बिचौलिए के घर कर दी फायरिंग Image Source : FILE

मुज्जफरनगर: भारत में शादियां केवल दो इंसानों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच होती है। कई बार शादी होने के बाद पति-पत्नी के बीच बात नहीं बन पाती है और उनके बीच विवाद होने लगते हैं। शुरुआत में यह विवाद सुलझाने की कोशिश भी की जाती है लेकिन अगर इसके बावजूद बात नहीं बनती है तो दोनों अलग होने का फैसला कर लेते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में कुछ अलग हुआ।

आरोपियों ने बिचौलिए सद्दाम के घर में जाते ही किए हवाई फायर 

जानकारी के अनुसार, मुखियाली निवासी नसीम और उसकी पत्नी तमन्ना सुबह लगभग पांच बजे अपने रिश्तेदार सद्दाम के घर गादला पहुंचे। सद्दाम नमाज पढ़ने गया हुआ था। नसीम ने सद्दाम के घर में जाते ही हवाई फायर की। पड़ोसी साबिर ने जैसे ही दीवार के ऊपर से देखा और उन्हें ललकारा तो नसीम की पत्नी तमन्ना ने साबिर पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर इकट्ठे हो गई। दोनों पति-पत्नी हाथों में पिस्टल लेकर भागने लगे, जब नसीम ने देखा कि भीड़ ने उन्हें घेर लिया है तो पहले तो नसीम ने तमन्ना को गोली मारी और इसके बाद अपने आप को गोली मार दी। नसीम की मौके पर और तमन्ना की भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई। साबिर का भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है। 

लगभग 5 महीने पहले ही हुई थी शादी 

बता दें कि लगभग पांच माह पूर्व सद्दाम द्वारा मृतक नसीम की शादी कराई गई थी। शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था अपनी शादी से नाखुश पति पत्नी शादी कराने वाले बिचौलिएसद्दाम को जिम्मेदार मान रहे थे। इस लिए आज दोनों बदला लेने की नियत से बिचौलिएसद्दाम को सबक सिखाने उसके घर पहुंचे थे। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में मृतक पति पत्नी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

रिपोर्ट - योगेश त्यागी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।