1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नेशनल लेवल पहलवान निशा बिल्कुल सुरक्षित, हत्या की खबर गलत

नेशनल लेवल पहलवान निशा बिल्कुल सुरक्षित, हत्या की खबर गलत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2021 06:48 pm IST,  Updated : Nov 10, 2021 07:26 pm IST

बता दें कि पहले खबर आई थी कि सोनीपत के गांव हलालपुर में अज्ञात बदमाशों ने नेशनल लेवल पहलवान निशा दहिया, उनके भाई सूरज और उनकी मां धनपति को गोली मार दी, जिसमें निशा और उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेशनल लेवल पहलवान निशा बिल्कुल सुरक्षित, हत्या की खबर गलत- India TV Hindi
नेशनल लेवल पहलवान निशा बिल्कुल सुरक्षित, हत्या की खबर गलत Image Source : INDIA TV

सोनीपत (हरियाणा): हरियाणा के सोनीपत में नेशनल लेवल की महिला पहलवान निशा दहिया और उनके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या का दावा करने वाली खबरें गलत हैं। निशा दहिया ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो में कहा, "हैलो, मेरा नाम निशा है और मैं सीनियर नेशनल खेलने गोंडा आई हूं और मैं बिलकुल ठीक हूं।"

बता दें कि पहले खबर आई थी कि सोनीपत के गांव हलालपुर में अज्ञात बदमाशों ने नेशनल लेवल पहलवान निशा दहिया, उनके भाई सूरज और उनकी मां धनपति को गोली मार दी, जिसमें निशा और उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन, अब निशा ने वीडियो जारी करके इस जानकारी की गलत बताया है। देखें वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।