1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नौ साल की बच्ची का पत्थरों से कुचल कर कत्ल, शव देखकर कांप गए लोग

नौ साल की बच्ची का पत्थरों से कुचल कर कत्ल, शव देखकर कांप गए लोग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2020 08:40 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 08:40 am IST

इंदौर में एक नौ साल की बच्ची को हत्यारों ने पत्थरों से कुचलकर मार डाला। बच्ची के शव की हालत ऐसी कर दी गई कि जब लोगों ने उसे देखा तो वह कांप गए।

नौ साल की बच्ची का पत्थरों से कुचल कर कत्ल, शव देखकर कांप गए लोग- India TV Hindi
नौ साल की बच्ची का पत्थरों से कुचल कर कत्ल, शव देखकर कांप गए लोग Image Source : ANI

इंदौर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बहुत ही दर्दनाक और खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक बच्ची का शव मिला है, जिसे पत्थरों से कुचला गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह पत्थलों से कुचलकर हत्या करने का मामला लग रहा है। हालांकि, पुलिस और भी कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

इंदौर के ASP राजेश रघुवंशी ने कहा, "लसूड़िया थाना क्षेत्र में कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक बच्ची की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। सारे पहलुओं की जांच कर विवेचना की जाएगी।" बच्ची का शव उसके घर के पास के ही एक मैदान में मिला है। 

घटना स्थल के आसपास के लोगों के अनुसार, 15-16 साल के दो लड़के बच्ची का पीटते हुए मैदान की ओर आए थे। पुलिस भी यहां से लोगों से पूछताछ कर दोनों हत्यारे लड़कों की पहचान कर, उन तक पहुंचने में लगी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बच्ची के परिजनों के अनुसार, बच्ची सोमवार सुबह से घर से गायब थी। बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन, फिर जब बच्ची की खबर मिली तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची घर से फूल तोड़ने का कहकर निकली थी। 

बच्ची के शव की हालत देखकर लोग भी कांप गए। हत्यारों ने बेहद ही दर्दनाक तरीके से बच्ची की हत्या को अंजाम दिया। उन्होंने बच्ची के सिर पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए थे। इस वारदात के बाद से बच्ची के परिवार वालों का बुरा हाल है।

हत्यारों ने बच्ची का सिर कुचलने के बाद उसके शव को छिपाने की कोशिश की। इसीलिए हत्यारों ने हत्या के बाद भी बच्ची के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए। बच्ची की उम्र करीब नौ साल थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।