1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा- चोरी और लूट की योजना बनाते 2 बदमाश गिरफ्तार, एक पर था 25 हजार का ईनाम

नोएडा- चोरी और लूट की योजना बनाते 2 बदमाश गिरफ्तार, एक पर था 25 हजार का ईनाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 07:00 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 07:01 pm IST

चोरी और लूट की योजना बनाते 2 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक बदमाश 25,000 रूपए का इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित है।

criminal arrest, Noida, Noida Police - India TV Hindi
2 criminal arrest in Noida  Image Source : INDIA TV

नोएडा। चोरी और लूट की योजना बनाते 2 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक बदमाश 25,000 रूपए का इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। थाना सेक्टर-58 नोएडा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, छोटा डी पार्क के पास सेक्टर 62 नोएडा से दीपक उर्फ दूपी पुत्र नैनजी गुप्ता और चंद्रशेखर पुत्र रामधानी को चोरी और लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसमें गैंगस्टर एक्ट में वांछिल अभियुक्त चंद्रशेखर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। दोनों पकड़े गए शातिर अपराधी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।