1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बुजुर्ग दंपति की सिर कुचलकर हत्या, मानसिक रूप से बीमार किशोर गिरफ्तार

बुजुर्ग दंपति की सिर कुचलकर हत्या, मानसिक रूप से बीमार किशोर गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 10, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 01:34 pm IST

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़ोली गांव में एक बुजुर्ग दंपति की सिर कुचल कर हत्या कर दी गयी।

बुजुर्ग दंपति की सिर कुचलकर हत्या, मानसिक रूप से बीमार किशोर गिरफ्तार- India TV Hindi
बुजुर्ग दंपति की सिर कुचलकर हत्या, मानसिक रूप से बीमार किशोर गिरफ्तार

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश): आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़ोली गांव में एक बुजुर्ग दंपति की सिर कुचल कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़ोली गांव निवासी श्रीनाथ मौर्य (70) और उनकी पत्नी मैना देवी (65) घर पर अकेले ही रहते थे। 

सिर कुचलकर हत्या

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात को भी दंपति घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे तभी देर रात दोनों की किसी ने सर कुचल कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना का पता तब लगा जब सुबह वहां खेल रहे बच्चों ने दंपति को बरामदे में खून से लथपथ देखा। 

मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर ने की हत्या

उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गये। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने दावा किया कि गांव के ही मानसिक रूप से विक्षिप्त एक किशोर ने दंपति की हत्या की है। 

कमरे में बंद था किशोर

उन्होंने बताया कि परिजन उसे कमरे में बंद किये हुए थे लेकिन देर रात वह कमरे से निकल गया और उसने बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।