1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Oyo के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की 20वीं मंजिल से गिरकर मौत, गुरुग्राम पुलिस ने दिया ये बयान

Oyo के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की 20वीं मंजिल से गिरकर मौत, गुरुग्राम पुलिस ने दिया ये बयान

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Mar 10, 2023 06:17 pm IST,  Updated : Mar 10, 2023 06:22 pm IST

रमेश प्रसाद अग्रवाल को जब पारस अस्पताल में लेकर आया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Oyo Founder Ritesh Agrawal- India TV Hindi
Oyo Founder Ritesh Agrawal Image Source : FILE

देश में बजट होटल्स से जुड़े स्टार्टअप Oyo रूम्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। वे गुड़गांव के सेक्टर 54 स्थित डीएलएफ क्रेस्ट सोसायटी में रहते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि इसी हफ्ते रितेश अग्रवाल की शादी हुई थी, जिसके रिसेप्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अरबपति निवेशक और सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष मासायोशी सोन सहित कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। बताया जा रहा है कि रमेश अग्रवाल इस अपार्टमेंट में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। रितेश अग्रवाल इस बिल्डिंग में उनके साथ नहीं रहते थे। पिता की मौत के बाद रितेश अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में आम लोग हमारी निजता का सम्मान करें।

पुलिस का आया बयान 

रमेश अग्रवाल की मौत की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी गुरुग्राम वीरेंद्र विज ने बताया कि 10 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे डीएलएफ सिक्योरिटी को सूचना मिली कि डीएलएफ क्रेस्ट सोसायटी में एक व्यक्ति 20वीं मंजिल से गिर गया है और उसे इलाज के लिए पारस अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान गिरे व्यक्ति की पहचान रमेश प्रसाद अग्रवाल के रूप में हुई है। रमेश प्रसाद अग्रवाल को जब पारस अस्पताल में लेकर आया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक पुत्र आशीष अग्रवाल के बयान के बाद धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

OYO