1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, पंजाब में कबड्डी प्लेयर के मर्डर समेत कई हत्याओं में थे शामिल

लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, पंजाब में कबड्डी प्लेयर के मर्डर समेत कई हत्याओं में थे शामिल

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 17, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 01:42 pm IST

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहे थे और इन तीनों हत्याओं में लॉजिस्टिक सपोर्ट, रेकी और एग्जीक्यूशन में शामिल थे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग...- India TV Hindi
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच शातिर शूटर गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग के 5 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी हत्याकांड के एक्ज़ीक्यूटर भी पकड़े गए हैं। गिरफ्तार आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं और कई सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम दे चुके हैं। ये आरोपी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा और लायन बार एंड रेस्टोरेंट मालिक आशु महाजन की हत्या में शामिल थे।

पकड़ में आए शूटर्स के नाम अंकुश, पीयूष पिपलानी, कुँवर बीर, लवप्रीत और कपिल खत्री हैं। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहे थे और इन तीनों हत्याओं में लॉजिस्टिक सपोर्ट, रेकी और   एग्जीक्यूशन में शामिल थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

2025 में हुए तीन बड़े हत्याकांड में थे शामिल- 

  1. ताजा मामला चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या का है जिनमें ये अपराधी शामिल थे। 1 दिसंबर 2025 को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की एसयूवी पर हमला कर दिया था। इंद्रप्रीत सिंह की करीब 11 राउंड फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने इंद्रप्रीत को ‘गद्दार’ बताया था।
  2. जून 2025 में इसी गैंग ने नेशनल कबड्डी प्लेयर सोनू नोल्टा की पिंजौर स्थित अमरावती मॉल के बाहर गोली मारकर हत्या की थी। बिश्नोई गैंग ने वीडियो जारी करके जिम्मेदारी ली थी। 
  3. 1 सितंबर 2025 को अमृतसर में लायन बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक आशु महाजन की उनके ही रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर केस की जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर गैंग ने ली थी।

अब दिल्ली पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें-

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पलटवार, "बनाने वाले मिटाना भी जानते हैं"; ऑडियो क्लिप आया सामने

"लॉरेंस बिश्नोई दोस्ती के नाम पर कलंक, उसने पैरी की हत्या करवाई, 7 दिन पहले हुई थी शादी", बोला गोल्डी बराड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।