1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. "लॉरेंस बिश्नोई दोस्ती के नाम पर कलंक, उसने पैरी की हत्या करवाई, 7 दिन पहले हुई थी शादी", बोला गोल्डी बराड़

"लॉरेंस बिश्नोई दोस्ती के नाम पर कलंक, उसने पैरी की हत्या करवाई, 7 दिन पहले हुई थी शादी", बोला गोल्डी बराड़

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 02, 2025 09:50 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 09:50 am IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 इलाके में हुई गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की हत्या मामले में गैंग्स्टर गोल्डी बराड़ का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें दावा किया गया है कि पैरी की हत्या लॉरेंस ने करवाई। पैरी की 7 दिन पहले ही शादी हुई थी।

Goldy Brar, Lawrence Bishnoi- India TV Hindi
लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ Image Source : REPORTER INPUT/FILE

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 इलाके में सोमवार रात को घटी गैंगवार की घटना में गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में पैरी को 5 गोलियां मारी गई थीं। अब इस मामले में गैंग्स्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित ऑडियो सामने आया है, जिसमें उसके दावे से कहा जा रहा है कि पैरी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने करवाई है। हालांकि इंडिया टीवी इन दावों और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

गोल्डी बराड़ के कथित ऑडियो में क्या कहा गया?

गोल्डी बराड़ के कथित ऑडियो में पैरी हत्याकांड को लेकर लॉरेंस बिश्नोई पर निशाना साधा गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पोस्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर गैंग्स्टर गोल्डी बराड़ का ऑडियो सामने आया है।

ऑडियो में कहा गया, "लॉरेंस ने खुद पैरी को फोन किया और उसकी हत्या करवाई। आज यारी झूठी हो गई। लॉरेंस दोस्ती के नाम पर कलंक है। पैरी ने कभी लॉरेंस के लिए गलत नहीं किया। अब लॉरेंस को कोई नहीं बचा सकता। दुबई में लॉरेंस

मीटिंग करवाता था, लेकिन दुबई कोई सेफ जगह नहीं है। पैरी की गलती ये थी कि उसने लॉरेंस से दोस्ती की।"

ऑडियो में कहा गया, "7 दिन पहले ही पैरी की शादी हुई थी। वह अपने परिवार के साथ बैठा था।"

पैरी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने क्या पोस्ट किया था?

पैरी की हत्या पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने पोस्ट में लिखा था, "मैं (आरज़ू बिश्नोई), (हरी बॉक्सर), (शुभम लोंकर), (हरमन संधू) आज से नई जंग की शुरुआत कर चुके हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-26 में इंदरप्रीत पैरी की हत्या हुई है। इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हमारे ग्रुप का गद्दार था। ‘गोल्डी या रोहित’ का फोन करवाकर यह सभी क्लबों से पैसों की उगाही करवाता था। इसी वजह से इसे मारा गया है।"

पोस्ट में आगे लिखा गया था, "शुरुआत भी इन्हीं ने की थी, पहले हमारे हरी भाई पर हमले की कोशिश की और बाद में सिप्पा भाई की हत्या करवाई। आज से हमारी सभी टीमों को चेतावनी है  जो भी इनका साथ देगा, चाहे छोटा काम हो या बड़ा, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। सबको मारा जाएगा। और सुन लो क्लब वाले जो भी इन्हें पैसा देता है, हम उससे कोई पूछताछ नहीं करेंगे। सिर्फ फोन लगाना है, हम सब तक पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में क्यों न हो, हम वहां भी पहुंच जाएंगे, चाहें जितना समय लगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।