1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'पापा ने कहा- आज कहानी खत्म कर दूंगा', बैंककर्मी ने 9 साल के बेटे के सामने टीचर पत्नी को मार दी गोली, लड़के ने मामा को किया VIDEO कॉल

'पापा ने कहा- आज कहानी खत्म कर दूंगा', बैंककर्मी ने 9 साल के बेटे के सामने टीचर पत्नी को मार दी गोली, लड़के ने मामा को किया VIDEO कॉल

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 11, 2026 12:18 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 12:18 pm IST

पूर्णिया में बैंककर्मी ने अपने 9 साल के बेटे के सामने पत्नी को सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका शालिनी कुमारी BPSC टीचर थी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है।

purnia teacher wife murder- India TV Hindi
मृतका और आरोपी पति। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के पूर्णिया में एक बैंककर्मी ने अपने बच्चों के सामने शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 9 साल के बेटे ने हत्या की जानकारी अपने मामा को दी और फिर इसकी सूचना पड़ोसियों को दी गई। मृतका की पहचान श्रीनगर प्रखण्ड में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत 34 वर्षीय शिक्षिका शालिनी कुमारी के रूप में हुई है जबकि आरोपी पति राजकुमार यादव पूर्णिया में ही कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत है।

क्या है पूरा मामला?

घटना पूर्णिया जिला मुख्यालय के खजांची हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर की है। परिजनों के अनुसार, शालिनी और राजकुमार के बीच कई कारणों से अक्सर झगड़ा हुआ करता था। रविवार की शाम में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इस झगड़े की वजह दो कट्ठा जमीन थी, जिसे राजकुमार और शालिनी ने मिलकर खरीदा था। राजकुमार इस जमीन में निवेश किए गए अपने हिस्सा का पैसा शालिनी से वापस मांग रहा था जबकि शालिनी यह रकम देने में असमर्थता जता रही थी।

रविवार की शाम दोनों के बीच विवाद बढ़ गया तो राजकुमार ने बेटों के सामने ही शालिनी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद राजकुमार गुस्से में घर से बाहर चला गया। प्रत्यक्षदर्शी बड़े बेटे ने बताया कि जाते-जाते पापा ने कहा था कि आज कहानी ही खत्म कर देते हैं। 

इसके बाद रात करीब 8 बजे के बाद जब वह वापस लौटा तो बच्चे घर में पढ़ रहे थे, जबकि शालिनी खाना बना रही थी। राजकुमार ने बेटे के सामने ही शालिनी को गोली मार दी और फरार हो गया।

वीडियो कॉल पर भाई से बोली- अब क्या करेंगे, हमको गोली मार दिया है

इसके बाद बेटे ने अपने मामा विक्रम आनंद को वीडियो कॉल कर बताया कि पापा ने मां को गोली मार दी है। तब शालिनी जमीन पर नीचे गिरी हुई थी और कराहते हुए अपने भाई से बोली- 'अब क्या करेंगे, हमको गोली मार दिया है।'

घटना के बाबत मृतका के मामा गौरी शंकर ने कहा कि पति-पत्नी  के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ। इसी में पति ने पत्नी के सीने में गोली मार दी। उस दौरान उनके दो बच्चे भी घर में मौजूद थे जिनकी उम्र 4 साल और 9 साल है। गोली मारने के बाद पति राजकुमार यादव घर से फरार हो गया। परिजन और आसपास के लोग आनन फानन में शालिनी को लेकर जीएमसीएच पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

वहीं सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने कहा कि अभी तक के जांच में यह घरेलू विवाद में हत्या का मामला लग रहा है। मौके से खोखा भी बरामद किया गया है। हालांकि आरोपी पति अभी तक फरार है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही उनके बैंक के अकाउंट और लेनदेन को भी खंगाला जाएगा।

वहीं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने ही 2 मासूम बेटों की गर्दन पर ब्लेड जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 7 वर्षीय छोटे बेटे देवांश की मौत हो गई।

(रिपोर्ट- जेपी मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

जुलाई में शादी, अगस्त में मौत! नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदी 24 साल की नवविवाहिता, कई दिनों से डिप्रेशन में थी

लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी को मारकर सूटकेस में बंद किया और फरार हो गया, यूपी STF ने आरोपी को वाराणसी से दबोचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।