1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजा रघुवंशी मर्डर केस: पिता का बड़ा खुलासा, 'शादी के बाद भी सोनम और राजा के नहीं बने थे संबंध'

राजा रघुवंशी मर्डर केस: पिता का बड़ा खुलासा, 'शादी के बाद भी सोनम और राजा के नहीं बने थे संबंध'

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 11, 2025 09:16 am IST,  Updated : Jun 11, 2025 05:33 pm IST

पत्नी के साथ शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जानिए अब राजा रघुवंशी के पिता ने क्या कहा है?

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी- India TV Hindi
सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी Image Source : FILE PHOTO

इंडिया टीवी के सामने रोते हुए राजा रघुवंशी के पिता ने रघुवंशी समाज से अपील की है और कहा है कि, सोनम के परिवार को समाज से बाहर कर दिया जाए। उन्होंने राजा और सोनम की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया और कहा कि, सोनम के पूरे परिवार को मालूम सोनम था कि उसका किसी और से अफेयर है, उस अफेयर के कारण उनके घर में आए दिन झगड़ा होता था। मोहल्ले वालों ने भी उनके परिवार की आपस की लड़ाई और बहस की आवाजें सुनी थीं।

शादी के बाद भी सोनम ने नहीं बनाया संबंध

राजा के पिता ने कहा कि, शादी के बाद भी सोनम ने मेरे लड़के से संबंध नहीं बनाए थे। मेरा लड़का अपनी मम्मी से कहता था कि वह तो मुझसे ऐसे व्यवहार कर रही है जैसे मैं उसे भगा के लाया हूं। हमने अपने बेटे की शादी धूमधाम से की थी। अभी भी राजा का पूरा रूम सजा हुआ है, राजा कह रहा था कि शादी के बाद भी वो बात करने को राजी नहीं है। मैं तो उससे शादी करके पछता रहा हूं।*

राजा के पिता ने कहा कि, मेरे बेटे की हत्या में जो भी शामिल है, सबको फांसी मिलनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में अभी और भी लोग सामने आएंगे। सोनम के पिता की  फैक्ट्री के लोग भी पकड़े जाएंगे। मैं तो रघुवंशी समाज से कहूंगा पूरे परिवार को समाज से बेदखल कर दो। उनको मौत की सजा होनी चाहिए। मेरे बेटे की हत्या करने वाले और इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को फांसी होनी चाहिए। पब्लिक ने तो आरोपियों को मारा, पब्लिक में बहुत आक्रोश है।

सोनम ने सास से झूठ बोला था

राजा के साथ हनीमून मनाने गई सोनम ने अपनी सास से फोन पर कहा था मेरा एकादशी का व्रत है लेकिन होटल में उसने और चारों हत्यारों ने भरपेट खाना खाया था। सोनम के पड़ोसियों ने बताया था कि उसके पूरे परिवार को मालूम था कि सोनम का किसी और से अफेयर है, इसे लेकर मां बेटी का झगड़ा भी हुआ था, सोनम अपनी मां को गाली दे रही थी और चिल्ला रही थी। पड़ोसियों ने बताया की शादी से तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था जबकि घर वालों ने कहा था, उसकी शादी अच्छे घर में की है उसके बावजूद वो नाराज है।

राज कुशवाहा मास्टरमाइंड, सोनम ने ही कहा था मार डालो

सूत्रों के मुताबिक सोनम की शादी के दिन राज कुशवाहा फूट-फूट कर रोया था और इसी के बाद राज के दोस्तों ने यह तय किया कि राजा रघुवंशी को मार डालेंगे। शादी के दिन ही राज ने सोनम से कह दिया था कि राजा को शिलॉन्ग ले आओ, वहीं उसे मार डालेंगे। सोनम ने शादी के बाद राजा से कहा था कि जब तक कामाख्या के दर्शन नहीं करेंगे, हम दूर रहेंगे।" ये जानकारी मिली है कि जब सुपारी किलर्स राजा की हत्या कर रहे थे तो सोनम ने कहा था-मार डालो उसे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।