1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के नारायणा इलाके में स्कूटी सवार पर चाकुओं से वार, एक नाबालिग सहित 5 लोगों पर हत्या का आरोप

दिल्ली के नारायणा इलाके में स्कूटी सवार पर चाकुओं से वार, एक नाबालिग सहित 5 लोगों पर हत्या का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2022 12:03 pm IST,  Updated : Mar 19, 2022 12:03 pm IST

पुलिस के मुताबिक शिवा स्कूटी से कहीं जा रहा था। नारायणा PVR सिनेमा के पास उसकी स्कूटी एक पान की दुकान चलाने वाले शख्स के नौकर से टकरा गई। फिर कहा-सुनी के बाद स्कूटी सवार को चाकु से हमला कर आरोपियों ने मार डाला  

Scooty rider killed with knives- India TV Hindi
Scooty rider killed with knives Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • दिल्ली के नारायणा इलाके में स्कूटी सवार की हत्या
  • एक नाबालिग सहित 5 लोगों पर हत्या का आरोप
  • आरोपियों ने चाकु से किया तीन बार वार

दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में मामूली विवाद में हत्या कर दी गई। मृतक का नाम शिवा है। पांच लोगों पर शिवा की हत्या का आरोप पर है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार चांज-पड़ताल कर रही है।

पुलिस स्टेशन के करीब हुई हत्या

होली की रात करीब 10 बजे यह वारदात नारायणा पुलिस स्टेशन से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई। घटना के दौरान काफी शोर-शराबे भी हो रहे थे। रात भी कोई ज्यादा नहीं हुई थी। फिर भी इतना बड़ा हादसा पुलिस स्टेशन के पास हुआ और पुलिस को खबर तक नहीं लगी।

 

मामूली कहा-सुनी में चाकुओं से वार

पुलिस के मुताबिक शिवा स्कूटी से कहीं जा रहा था। जब वह नारायणा PVR सिनेमा के पास पहुंचा तो उसकी स्कूटी एक पान की दुकान चलाने वाले शख्स के नौकर से हल्की सी टकरा गई। इसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि एक शख्स ने चाकू निकाला और शिवा के सीने पर एक के बाद एक तीन वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।