1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश के शामली में युवक ने 16 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया

उत्तर प्रदेश के शामली में युवक ने 16 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 04:07 pm IST

शामली जिले के एक गांव में शमीम नाम के युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

Shamli Rape, Shamli Shamim, Shamli Sexually Harassing, Shamli Sexual Harassment- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने की खबर सामने आई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, शामली जिले के एक गांव में शमीम नाम के युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। कांधला पुलिस थाने के प्रभारी रोजन त्यागी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कनिया गांव में बुधवार को यह घटना तब हुई जब पीड़िता एक सार्वजनिक नल से पानी लेने जा रही थी। त्यागी ने कहा कि पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर युवक शमीम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी शमीम ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की

एसएचओ ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर आरोपी शमीम ने उसके साथ मारपीट भी की थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। बता दें कि पिछले सप्ताह भी जिले में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना  सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झिंझाना पुलिस थानांतर्गत एक गांव में 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ अधेड़ उम्र के शख्स ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पति पर दूसरा निकाह करने, ससुर पर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसने उसका बलात्कार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता मानसिक तौर पर दिव्यांग है। वहीं, एक अन्य मामले में एक पीड़िता ने अपने पति पर कुकर्म, दूसरा निकाह करने, ससुर पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला का यह भी आरोप है कि कुछ माह पूर्व उसका ससुर, पति और सौतन समझौता करने के बहाने उसके मायके पहुंचे और अकेला पाकर उससे मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।