1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. आफताब की दरिंदगी सुनकर नई गर्लफ्रेंड हैरान, बोली- मेरे भी टुकड़े टुकड़े कर सकता था

आफताब की दरिंदगी सुनकर नई गर्लफ्रेंड हैरान, बोली- मेरे भी टुकड़े टुकड़े कर सकता था

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 30, 2022 10:09 am IST,  Updated : Nov 30, 2022 10:10 am IST

आफताब की इस नई गर्लफ्रेंड ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस को उसके पास से श्रद्धा की एक अंगूठी भी मिली है जिसे मर्डर के बाद आफताब ने उसे गिफ्ट की थी वो भी तब जब वो उससे मिलने छतरपुर वाले फ्लैट गई थी।

Aftab ameen poonawala- India TV Hindi
आफताब अमीन पूनावाला Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में हर घंटे नए नए और चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने उस हथियार को बरामद कर लिया है जिससे आफताब अमीन पूनावाला ने मर्डर के बाद शव के टुकड़े किए थे। इस बीच पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने आफताब की उस नई गर्लफ्रेंड को भी ढूंढ निकाला है जो श्रद्धा के मर्डर के सिर्फ 12 दिन बाद आफताब के संपर्क में आई थी। आफताब की इस नई गर्लफ्रेंड ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस को उसके पास से श्रद्धा की एक अंगूठी भी मिली है जिसे मर्डर के बाद आफताब ने उसे गिफ्ट की थी वो भी तब जब वो उससे मिलने छतरपुर वाले फ्लैट गई थी।

पुलिस की पूछताछ में आफताब की नई गर्लफ्रेंड

आफताब की ये नई गर्लफ्रेंड उसके वहशीपने की दास्तान सुनकर पूरी तरह से शॉक्ड है। उसे लग रहा है कि आफताब श्रद्धा की तरह उसे भी मारकर उसके टुकड़े टुकड़े कर देता। आफताब की ये नई गर्लफ्रेंड जब उससे मिलने उसके फ्लैट पर गई थी तो उस दौरान श्रद्धा के शव के टुकड़े वहां मौजूद थे लेकिन आफताब ने उसे घर में बॉडी पार्ट्स के होने की भनक तक नहीं लगने दी। आफताब की ये नई गर्लफ्रेंड पेशे से साइकेट्रिस्ट है। 18 मई को श्रद्धा का मर्डर करने के बाद 30 मई को डेटिंग एप के ज़रिए आफताब ने इस लड़की से दोस्ती की और फिर अक्टूबर के महीने उसे अपने छतरपुर वाले फ्लैट पर बुला लिया। दिल्ली पुलिस की टीम ने आफताब की इस नई डॉक्टर गर्लफ्रेंड से काफी देर तक सवाल जवाब किए।

श्रद्धा के सिर को अलग करने के बाद काटे थे बाल
दूसरी तरफ रोंगेटे खड़े कर देने वाली एक बात और सामने आई है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा के सिर को अलग करने के बाद सिर से बाल काटे थे। पुलिस को श्रद्धा के बाल छतरपुर के जंगल से मिल गए है। श्रद्धा के बालों का भी उसके पिता के डीएनए से मिलान हो गया है।

15-20 लड़कियों के सम्पर्क में था आफताब
आफताब ने जिस तरह से श्रद्धा की हत्या करके उसकी बॉडी के टुकड़े टुकड़े करके जंगल में फेंक दिए ये खबर सुनकर जैसे आज देशभर में हर कोई हैरान है, तो जरा सोचिए ये सब जानकर आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड की क्या हालत होगी। असल में जैसे-जैसे दिल्ली पुलिस ने आफताब की कुंडली खंगालनी शुरू की तो पुलिस को पता लगा कि आफताब तकरीबन 15 से 20 लड़कियों के सम्पर्क में अलग अलग डेटिंग साइट्स के जरिए था। जांच में पुलिस को बंबल ऐप के जरिए एक ऐसी लड़की के बारे में जानकारी मिली जो श्रद्धा की हत्या के करीब 12 दिन बाद यानी 30 मई को आफताब के संपर्क में बंबल ऐप के जरिए आई थी।

'आफताब की साइकोलॉजी समझ नहीं आई'
ये लड़की पेशे से साइकेट्रिस्ट है, जब पुलिस को पता लगा कि ये लड़की कत्ल के बाद से आफताब के संपर्क में थी तो इससे पुलिस ने पूछताछ की। आफताब की इस दोस्त ने पुलिस को बताया कि आफताब के बिहेवियर से कभी ऐसा नही लगा कि उसकी मनोस्थिति खराब है। उसने पुलिस को बताया कि इसकी आफताब से बातचीत मई महीने में बंबल ऐप के जरिए शुरू हुई और ये पहली बार आफताब के फ्लैट पर 12 अक्टूबर को गई थी, आफताब ने इसे अपने छतरपुर फ्लेट पर बुलाया था और दोनों ने साथ में फ्लैट पर वक्त बिताया था।

'आफताब कभी डरा सहमा नजर नहीं आया'
आफताब की इस दोस्त ने बताया कि आफताब का स्वभाव इसे बिल्कुल नार्मल और बहुत ज्यादा केयरिंग लगा था, आफताब के पास कई तरह की वैरायटी के डियोड्रेंट और परफ्यूम का कलेक्शन रहता था और अक्सर इस दोस्त को परफ्यूम गिफ्ट भी दिया करता था। उसने बताया कि वो अक्टूबर के महीने में दो बार आफताब के फ्लैट पर आई थी पर उसे श्रद्धा की हत्या या घर मे बॉडी पार्ट्स होने की हल्की सी भनक नही लगी। आफताब कभी भी डरा सहमा नजर नहीं आया, वो अक्सर अपने मुंबई के घर के बारे में बताता था और वो सितंबर में मुंबई गया था तो वहां के बारे में भी बताता था। आफताब ने अपनी इस दोस्त को एक फैंसी अंगूठी गिफ्ट की थी जो सोने की नहीं थी बल्कि आर्टिफिशियल थी। ये अंगूठी आफताब ने 12 अक्टूबर को गिफ्ट के तौर पर इस नई दोस्त को दी थी। ये अंगूठी श्रद्धा की थी।

बेहद घबराई हुई है आफताब की दोस्त
पुलिस ने जब आफताब की इस डॉक्टर दोस्त को बताया कि आफताब ने इसी फ्लेट में श्रद्धा का कत्ल किया और अक्टूबर तक घर में श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स फ्रीज में छिपाया करता था ये सब सुनकर आफताब की ये दोस्त बेहद घबराई हुई है। उसे बहुत हैरानी हो रही है जिस तरह आफताब इसकी देखभाल और चिंता करता था इसे कभी नही लगा कि आफताब इतने वहशी तरीके से किसी की जान ले सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।