1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बनाई आपत्तिजनक वीडियो; फेसबुक पर देता था विज्ञापन

तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बनाई आपत्तिजनक वीडियो; फेसबुक पर देता था विज्ञापन

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 10, 2024 02:59 pm IST,  Updated : May 10, 2024 02:59 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि वह एक तांत्रित के पास घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए गई थी, लेकिन तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म।- India TV Hindi
तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

ठाणे: जिले में एक बार फिर झाड़-फूंक की आड़ में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी तांत्रिक फेसबुक पर विज्ञापन देता था। वहीं जब एक महिला उसके पास अपनी घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए पहुंची तो तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं तांत्रिक ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला का कहना है कि  तांत्रित उसकी समस्या का समाधान ना करके उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी तांत्रित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस अन्य मामलों की जांच में भी जुट गई है।

घरेलू समस्या लेकर पहुंची थी महिला

दरअसल, ये मामले महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है। यहां कुछ घरेलू समस्याओं को हल करने के बहाने एक महिला से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी संतोष पोद्दार उर्फ विनोद पंडित को मीरा रोड के शांति नगर इलाके से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि वह तांत्रिक होने का दावा करता था और सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर विज्ञापन भी देता था। 

आरोपी ने बनाई अश्लील वीडियो

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता कुछ घरेलू मुद्दों के समाधान की तलाश में पोद्दार के पास पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने परेशानी हल करने के बहाने कई बार उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने अन्य महिलाओं का भी इसी तरह शोषण किया है। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें-

नशे में चूर शख्स ने सिलबट्टे से सिर कूंचकर की पत्नी और बेटी की हत्या, Video देख दहल उठेगा कलेजा

OMG! 15 माह के मासूम ने निगल ली ब्लेड, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।