1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. अवैध संबंधों को लेकर तेलंगाना के दंपती की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

अवैध संबंधों को लेकर तेलंगाना के दंपती की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 01, 2023 06:50 pm IST,  Updated : May 01, 2023 06:50 pm IST

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में अवैध संबंधों के कारण एक कपल की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

कपल की बेरहमी से की गई हत्या।- India TV Hindi
कपल की बेरहमी से की गई हत्या। Image Source : SOCIAL MEDIA

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में अवैध संबंधों के कारण एक कपल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुड़ीहथनूर मंडल के गरकमपेट पंचायत के सीतागोंडी टोले में रविवार को एक 28 वर्षीय विवाहित महिला और उसके 19 वर्षीय प्रेमी के शव मिले। उनकी पहचान आदिलाबाद शहर की निवासी अश्विनी और मोहम्मद रहमान के रूप में हुई। हमलावरों ने पत्थरों से उनके सिर कुचल कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। दंपति शुक्रवार से लापता हैं, लेकिन पुलिस में गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आठ साल से कम उम्र के दो बच्चों की मां अश्विनी के रहमान के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस को संदेह है कि जिस दिन वे लापता हुए थे उसी दिन दंपति की हत्या कर दी गई थी। उनकी स्कूटी घटनास्थल के पास मिली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), आदिलाबाद भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया।

मामले में पुलिस कर रही पूछताछ

महिला, जिसकी शादी रमेश से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, कुछ महीने पहले अपने पति से अलग हो गई थी और आदिलाबाद शहर के केआरके नगर में अपने माता-पिता के घर में रह रही थी। कस्बे के भुक्तरपुर क्षेत्र के रहने वाले रहमान के साथ उसके अवैध संबंध हो गए थे। पुलिस को शक है कि रमेश के परिवार ने दंपति की हत्या की है। कुछ संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।