1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. धक्का देकर बदमाशों ने महिला को लूटा, पुलिस को आते देख चला दीं उन पर गोलियां

धक्का देकर बदमाशों ने महिला को लूटा, पुलिस को आते देख चला दीं उन पर गोलियां

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 22, 2023 11:57 pm IST,  Updated : May 22, 2023 11:57 pm IST

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह बुजुर्ग महिला एक जगह बैठी थी, जब ये तीन बदमाश आए और उसकी चूड़ियां खींचने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए और भाग गए

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गोवा के पणजी में मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने सोमवार को एक घर में घुसकर एक महिला को लूटा। इसके साथ ही इन लुटेरों ने एक वरिष्ठ नागरिक को भी लूटने की कोशिश, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इस दौरान लुटेरों ने पुलिस को पकड़ने के लिए आते देख उन पर दो गोलियां चलाईं। मैना-कोटरेरिम पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने दक्षिण गोवा के लुटोलिम में एक बुजुर्ग महिला को लूटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बुजुर्ग की चूड़ियां खींचने की कोशिश

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह बुजुर्ग महिला एक जगह बैठी थी, जब ये तीन बदमाश आए और उसकी चूड़ियां खींचने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए और भाग गए। उन्होंने कहा कि पहली घटना से कुछ मीटर की दूरी पर उन्होंने 27 वर्षीय फराह शेख को धक्का देकर सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि 11 ग्राम वजन और 50 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन लुटेरों ने छीन ली।

घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे

पुलिस को संदेह है कि ये वही लुटेरे हैं, जिन्होंने सोमवार तड़के दक्षिण गोवा में एक पुलिस गश्ती दल पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने बताया कि पकड़ने के लिए आते देख लुटेरों ने पुलिस पर दो गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब वे एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। तीन लुटेरे थे, जिन्होंने दो गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि यह घटना दक्षिण गोवा के जुआरीनगर में एमईएस कॉलेज के पास हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।