1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, हरिद्वार जाने के बहाने दोस्त को कार में बैठाया, फिर मार दी गोली

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, हरिद्वार जाने के बहाने दोस्त को कार में बैठाया, फिर मार दी गोली

 Published : Sep 24, 2024 11:50 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 11:50 pm IST

ऋषभ अपने तीन दोस्तों पुलकित गोयल, अनुज शर्मा और मुकुल गोयल के साथ सोमवार रात को गाजियाबाद से हरिद्वार के लिए निकला था। हरिद्वार जाने के बजाय वे लोग मेरठ से वापस गाजियाबाद आ गए और जब वे नेहरू नगर पहुंचे, तो अनुज ने ऋषभ पर गोली चला दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र की नेहरू नगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त (शहर) राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 28 वर्षीय ऋषभ गुप्ता के रूप में हुई है, जो एक व्यापारी था और पंचवटी कॉलोनी का निवासी था। उन्होंने बताया कि ऋषभ अपने तीन दोस्तों पुलकित गोयल, अनुज शर्मा और मुकुल गोयल के साथ सोमवार रात को गाजियाबाद से हरिद्वार के लिए निकला था।

शव और देसी पिस्तौल सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए तीनों दोस्त

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हरिद्वार जाने के बजाय वे लोग मेरठ से वापस गाजियाबाद आ गए और जब वे नेहरू नगर पहुंचे, तो अनुज ने ऋषभ पर गोली चला दी, गोली उसके सिर में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोयल ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद तीनों दोस्त शव और देसी पिस्तौल सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

बिजनेस में साझेदार थे चारों दोस्त

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वे (चारों व्यक्ति) व्यवसाय में साझेदार थे और उनके बीच पैसों का विवाद था। उन्होंने बताया कि मुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलकित और अनुज फरार हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी हो जायेगी। इस हत्या से पहले गाड़ी कुछ देर अनुज के घर पर रुकी थी, वह घर के अंदर गया और फिर वापस आया था। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। अनुज के पकड़े जाने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

भागती हुई थाने पहुंची लड़की, बताई बाप की घिनौनी करतूत, सन्न रह गई पुलिस

कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं के बनाए वीडियो, खुलासा होते ही मच गया बवाल; 21 साल का छात्र गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।