1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी के नोएडा में पुलिस के साथ एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, 2 गिरफ्तार

यूपी के नोएडा में पुलिस के साथ एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, 2 गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 04:43 pm IST

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला पुलिस ने गुरुवार की सुबह संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Encounter In Noida, Encounter In Noida Sector 54, Noida Encounter- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला पुलिस ने गुरुवार की सुबह संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। Image Source : PTI FILE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला पुलिस ने गुरुवार की सुबह संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहा था, लेकिन बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुए ऋषभ नाम के बदमाश के ऊपर दर्जनभर मामले दर्ज हैं और उसने छोटू के साथ मिलकर लूटपाट की तमाम वारदातें स्वीकार की हैं।

‘लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे’

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) रणविजय सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह थाना सेक्टर 24 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए सेक्टर 54 के पास घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को थोड़ी देर बाद एक स्कूटी पर सवार होकर 2 बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो रूकने के बजाए उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलायीं और भागने लगे।


‘मौके से भाग गया था छोटू, बाद में हुआ अरेस्ट’
सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश ऋषभ दयाल के पैर में लगी। उसका साथ छोटू मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त होने वाली एक स्कूटी, एक देसी तमंचा तथा लुटे हुए तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश ऋषभ पर एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्जनभर मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि ऋषभ और छोटू ने एनसीआर में दर्जनों लूटपाट की वारदातें करनी स्वीकार की हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।