1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर, एक SPO शहीद

जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर, एक SPO शहीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2021 09:36 am IST,  Updated : Feb 19, 2021 09:36 am IST

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुढभेड़ में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। 

जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर, तीन आतंकवादी ढेर, एक SPO शहीद- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर, तीन आतंकवादी ढेर, एक SPO शहीद Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुढभेड़ में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारुद भी बरामद हुआ। वहीं बडगाम के बीरवाह इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि दूसरा घायल हो गया। 

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के बीरवाह इलाके के जानीगाम गांव की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ की शुरुआत हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल ले जाया गया जहां एक ने दम तोड़ दिया। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत