1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रेलवे ट्रैक पर मिले अधेड़ और किशोरी के क्षत-विक्षत शव, आधे घंटे थमी रहीं तेजस और गोमती एक्सप्रेस

रेलवे ट्रैक पर मिले अधेड़ और किशोरी के क्षत-विक्षत शव, आधे घंटे थमी रहीं तेजस और गोमती एक्सप्रेस

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 24, 2026 07:36 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 09:03 am IST

लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग के डाउन ट्रैक पर एक 45 वर्षीय शख्स और 14 वर्षीय किशोरी के शव मिले। हादसा देर रात उस समय हुआ जब डाउन ट्रैक से एक मालगाड़ी गुजर रही थी।

मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत- India TV Hindi
मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास सहजनी क्रॉसिंग (39A) के पास एक अधेड़ शख्स और एक किशोरी के शव डाउन ट्रैक पर पड़े मिले। दोनों की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई।

जानकारी के मुताबिक, घटना सहजनी क्रॉसिंग के पास डाउन लाइन की है। देर रात वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों के शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गए।

रेल यातायात हुआ बाधित 

ट्रैक पर शव पड़े होने और पुलिस कार्रवाई के चलते रेल यातायात बाधित हो गया। इस घटना की वजह से तेजस एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को करीब 30 मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। पुलिस और रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शवों को ट्रैक से हटाया और रूट क्लियर कराया, जिसके बाद ट्रेनों की रवानगी दोबारा शुरू हो सकी।

सहजनी 39A रेलवे क्रॉसिंग के पास की घटना
Image Source : REPORTER INPUTसहजनी 39A रेलवे क्रॉसिंग के पास की घटना

महिला पुलिस की मौजूदगी में हटाए गए शव

घटना की सूचना पर स्थानीय गंगाघाट कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती का शव होने के कारण प्रक्रिया के लिए महिला पुलिस कर्मियों को भी मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने ट्रैक से शवों को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतकों की शिनाख्त करना है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों मृतक कौन थे और इतनी रात को ट्रैक पर कैसे पहुंचे? शवों को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा गया है और आस-पास के जिलों के थानों को भी सूचना भेज दी गई है। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट- नवीन सिंह)

ये भी पढ़ें-

घर में लगी भीषण आग ने छीनीं एक ही परिवार की 6 जिंदगियां, 6 महीने के जुड़वां बच्चे भी शामिल

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस में कौन-कौन थे सवार? मृतकों की लिस्ट आई सामने, सभी 7 शव बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।