1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में बवाल, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर कई गाड़ियों को फूंका

पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में बवाल, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर कई गाड़ियों को फूंका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 06:50 pm IST

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। प्रदर्शनकारी लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे को जाम कर दिया।

west bengal dinajpur people burns many vehicles on highway after girl found dead । पश्चिम बंगाल के द- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में बवाल, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर कई गाड़ियों को फूंका Image Source : INDIA TV

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के दौरान गुस्साए लोगों ने उत्तरी बंगाल को कोलकाता से जोड़ने वाले हाईवे पर कई गाड़ियों में आग लगा दी। दरअसल इस हंगामे की वजह थी एक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की हत्या।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। प्रदर्शनकारी लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे को जाम कर दिया। हंगामा बढ़ता देख जब पुलिस ने लोगों को हटाने के प्रयास किए तो पथराव हो गया और फिर लोगों ने हाईवे पर वाहनों में आग लगा दी।

गुस्साई भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है। स्थिति तनावपूर्ण हैं लेकिन पुलिस के कंट्रोल में है।

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।