1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेटी पैदा हुई तो नाराज हो गया पति, सिर पर ईंट मार के कर दी पत्नी की हत्या, जानें पूरा मामला

बेटी पैदा हुई तो नाराज हो गया पति, सिर पर ईंट मार के कर दी पत्नी की हत्या, जानें पूरा मामला

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 16, 2024 06:37 am IST,  Updated : May 16, 2024 08:14 am IST

पुलिस ने बेटी पैदा होने की वजह से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बेटी पैदा होने पर पत्नी की हत्या। (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
बेटी पैदा होने पर पत्नी की हत्या। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

अनेक जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी आज भी हमारे समाज में बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव समाप्त नहीं हो पाया है। आज भी देश में कहीं न कहीं से बेटियों पर अत्याचार आदि के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला आया है उत्तर प्रदेश के नोएडा से। यहां कथित तौर पर बेटी पैदा होने से नाराज पति ने अपनी 34 वर्षीय पत्नी की सिर पर ईंट मार कर हत्या कर दी। हत्या की इस घटना ने आस-पास के लोगों को हैरान कर के रख दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

सिर पर ईंट मार कर हत्या 

दरअसल, पुलिस ने बेटी पैदा होने की वजह से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-63 पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 34 वर्षीय रीना गिरी के तौर पर हुई है। मृतका के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि रीना के पति हरेंद्र गिरी ने लड़की पैदा होने के कारण उसकी बहन की 13 मई को सिर पर ईंट मार कर हत्या कर दी है। 

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने जानकारी दी  है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतका के पति हरेंद्र गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी यहां पर छीजारसी गांव में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- DHFL के पूर्व निदेशक धीरज वधावन ने दायर की जमानत याचिका, CBI ने बैंक लोन केस में किया था गिरफ्तार


चिकन बना तो नशेड़ी पति ने शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं मिला तो पत्नी को उतारा मौत के घाट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।