1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. डंडे से पीट-पीटकर महिला को कर दिया अधमरा, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

डंडे से पीट-पीटकर महिला को कर दिया अधमरा, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 24, 2022 11:35 am IST,  Updated : Dec 24, 2022 11:35 am IST

फतेहपुर पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 दिसंबर की है। घटना ढकौली गांव की है और किसी मामले को लेकर दो पड़ोसियों के बीच में लड़ाई हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी विमल ने अपनी ही पड़ोसी कमला नामक महिला के साथ मारपीट की।

डंडे से पीट-पीटकर महिला को कर दिया अधमरा- India TV Hindi
डंडे से पीट-पीटकर महिला को कर दिया अधमरा Image Source : VIDEO GRAB

मनुस्मृति में कहा गया है कि 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।' अर्थात जहां स्त्रियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं और जहां स्त्रियों की पूजा नही होती है, उनका सम्मान नही होता है वहां किये गये समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक युवक महिला को डंडे से बुरी तरह से पीटता नजर आ रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक डंडे से एक महिला को बुरी तरह से पीट रहा है वह महिला सड़क किनारे और असहाय पड़ी हुई है और युवक लगातार बेरहमी से डंडे बरसा रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है। यहां के ढकौली जिले में यह घटना हुई है। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी महिला को बचाने नहीं आया। हालांकि एक महिला बीच बचाव करती दिख रही है। 

22 दिसंबर की है घटना 

इस मामले के बारे में फतेहपुर पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 दिसंबर की है। घटना ढकौली गांव की है और किसी मामले को लेकर दो पड़ोसियों के बीच में लड़ाई हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी विमल ने अपनी ही पड़ोसी कमला नामक महिला के साथ मारपीट की। इसके साथ ही आरोपी ने उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की।

स्थानीय पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी विमल और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।