1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नशे में धुत पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काटकर फरार हुई महिला, पुलिस कर रही तलाश

नशे में धुत पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काटकर फरार हुई महिला, पुलिस कर रही तलाश

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Nov 02, 2024 11:43 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 11:55 pm IST

पीड़ित शख्स को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला फिलहाल फरार है

Delhi crime news- India TV Hindi
दिल्ली क्राइम न्यूज Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक महिला ने पति के साथ झगड़ा होने पर उसका प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गई। पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस अब आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बिहार के मधुबनी का रहनेवाला है। वह चार-पांच महीने पहले ही पत्नी के साथ दिल्ली में शिफ्ट हुआ था। पीड़ित शख्स ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उनके बीच हुए झगड़े के बाद उसका गुप्तांग काट दिया। 

पीड़ित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

दिवाली की रात पति-पत्नी में झगड़ा

पुलिस के मुताबिक दिनांक 31अक्टूबर और 01 नवंबर की मध्य रात्रि 2:34 बजे रूप नगर पुलिस स्टेशन को यह सूचना मिली की एक महिला अपने पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट कर फरार हो गई है। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चंद्रावल निवासी पीड़ित शख्स को घायल अवस्था में बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के उपचार के लिए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उस वक्त पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं था। इसलिए डीडी एंट्री और एमएलसी के आधार पर धारा 118(1) बीएनएस थाना रूप नगर के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

नशे में धुत पति पर किया हमला

आज दिनांक 02 नवंबर को पीड़ित विष्णु का बयान दर्ज किया गया। अपने बयान में पीड़ित विष्णु ने बताया कि वह मधुबनी, बिहार का रहने वाला है। और 4-5 महीने पहले अपनी पत्नी के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गया। वह शक्ति नगर में एक पीजी में हेल्पर के तौर पर काम करता है। 31 अक्तूबर की रात को वह नशे में था और किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद उसकी पत्नी घर से चली गई और वह सो गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी घर में घुस आई और उसके गुप्तांग पर किसी नुकीली और धारदार चीज से हमला कर दिया। इस घटना के बाद उसकी पत्नी फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।